WORLD : नेपाल में हिंसा के बाद भारी तनाव: तीन जिलों में कर्फ्यू लागू, PM बालेंद्र शाह ने बुलाई आपात बैठक; भारत सीमा पर भी हाई अलर्ट

0
18

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव बढ़ गया है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन ने मधेस प्रदेश के धनुषा और सिरहा जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।

नेपाल में भारत की सीमा से सटे सुनसरी जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरों और तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने मधेस प्रदेश के धनुषा और सिरहा जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। यह कदम सुनसरी के कप्तानगंज इलाके में दो धार्मिक समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद उठाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धनुषा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी भूदेव झा के अनुसार, स्थिति को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए जनकपुर, लक्ष्मिनिया हाटबाजार, बेलौनी रोड, नगराइन नगरपालिका और दूधमती पुल सहित कई इलाकों में दोपहर 3:30 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है। वहीं, सिरहा जिले के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग स्थित गोलबाजार क्षेत्र में भी प्रशासन ने दोपहर 2 बजे से आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

सुनसरी जिले में सोमवार को लगा था कर्फ्यू
सुनसरी जिले में सोमवार को लगाया गया कर्फ्यू अब और बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने पूर्व-पश्चिम राजमार्ग समेत करीब दस संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सहायक प्रमुख जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने बताया कि फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन, सभा या भीड़ इकट्ठा करने पर सख्त मनाही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here