NATIONAL : PPP मॉडल पर विकसित हवाई अड्डे की क्या है खासियत? प्रधानमंत्री ने आज ही किया है उद्घाटन

0
34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। इस एक दिवसीय दौरे में वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित किया।

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। इस एक दिवसीय दौरे में वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगापुरम में अल्लूरी सिताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित भोगपुरम पहुंचे। यहां वे अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री इस नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही वे 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया। भोगपुरम में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की। उन्होंने कहा, “दुनिया भर के लोकतांत्रिक देश नए नेताओं की तलाश के संकट से जूझ रहे हैं। भारत भाग्यशाली है। यहां एक परखी हुई लीडरशिप है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने असाधारण काम किया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here