NATIONAL : पीएम मोदी ने बताया कौन से आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं, साझा किया सुभाषित

0
54

असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर भूमि अतिक्रमण को लेकर सोमवार को गोलीबारी हुई। इसमें असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना गोगामुख राजस्व सर्किल के मिंगमांग बस्ती में हुई। पुलिस के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों ने असम के निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घायलों में कुछ की पहचान हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर रूप से घायल चार को असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शिक्षा मंत्री रानोज पेगू को अरुणाचल प्रदेश सरकार से बातचीत के लिए भेजा है। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव भी अपने समकक्षों के संपर्क में हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों राज्यों के बीच लंबी सीमा पर कई विवादित बिंदु हैं, जिन्हें सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

प्रस्ताव में कहा गया कि यह संशोधन धर्मार्थ संगठनों की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर अल्पसंख्यकों द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण और सामाजिक कल्याण संस्थानों के कामकाज पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

चर्चा के बाद ध्वनिमत से प्रस्ताव पर फैसला हुआ। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने घोषणा की कि स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन की ओर से लाया गया प्रस्ताव पारित हो गया है।

असम पुलिस ने 1709 नशीली गोलियां और कफ सिरप जब्त किए, अवैध फार्मेसी संचालक गिरफ्तार
असम के धुबरी जिले के ‘चार’ इलाके में एक अवैध फार्मेसी पर पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में दवाएं, एक खिलौना बंदूक और नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान इलियास सरकार के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर धुबरी सदर पुलिस ने देर रात ‘चार’ इलाके में स्थित एक अवैध फार्मेसी पर छापा मारा। यह फार्मेसी ब्रह्मपुत्र नदी के उस पार धुबरी के पास भोगदाह पंचायत के अंतर्गत कालापानी सेकंड पार्ट इलाके में स्थित थी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 6,300 रुपए की नकली भारतीय मुद्रा, 1709 नशीली गोलियां, कफ सिरप और एक खिलौना बंदूक जब्त की। पुलिस ने कथित तौर पर अवैध फार्मेसी चलाने वाले इलियास सरकार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को धुबरी सदर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आरोप है कि इलियास सरकार लंबे समय से फार्मेसी से अवैध दवाओं का कारोबार कर रहा था और उस पर नशीली दवाओं से जुड़ी बड़े पैमाने पर गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

इससे पहले 28 जुलाई को भी नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। श्रीभूमि जिले में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 31,800 बोतलें जब्त की थी। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3.18 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञान भवन में 12 अगस्त को रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम बुधवार सुबह साढ़े बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विमोचित की जाने वाली पुस्तक का नाम का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ है। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मकथा का विमोचन देश के सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के असाधारण जीवन की गहरी और व्यक्तिगत कहानी है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर प्रतिष्ठित सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है। यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों की जानकारी देती है जिन्होंने उनके जीवन और सार्वजनिक सेवा को आकार दिया।

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री से जुड़े विवादास्पद पर्चे, FIR दर्ज
गुजरात में एक सरकारी विज्ञापन बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले विवादास्पद पर्चे चिपके मिले। पुलिस ने 5 अगस्त को नवरांगपुरा क्षेत्र में विज्ञापन बोर्ड पर पर्चे चिपकाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। ये पर्चे पीएम सूर्य घर योजना के विज्ञापन पोस्टर पर थे, जिस पर मोदी की तस्वीर थी। इनमें नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले नारे थे। अज्ञात लोगों ने 5 अगस्त की शाम को पर्चे चिपकाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। नुकसान का अनुमान 26,500 रुपये है। प्राथमिकी रविवार शाम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत दर्ज की गई। नवरांगपुरा पुलिस थाना निरीक्षक एनए देसाई ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

नीट और एफसीआरए विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु विधानसभा में NEET और एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि नीट परीक्षा तमिल माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। साथ ही महंगे कोचिंग केंद्रों पर बढ़ती निर्भरता भी चिंता का विषय है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य सरकार ने साल 2021 में भी सर्वसम्मति से नीट में छूट देने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। नीट पेपर लीक से छात्रों का इसपर भरोसा कम हो गया है। ऐसे में इस प्रणाली को समाप्त करने की मांग की गई है। तमिलनाडु सरकार की मांग है कि राज्य में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कक्षा 12 की परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाना चाहिए।

साथ ही तमिलनाडु सरकार एफसीआरए संशोधन विधेयक का भी विरोध कर रहा है। सरकार का कहना है कि इससे धर्मार्थ संगठनों, खासकर अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित शैक्षिक सामाजिक संस्थानों की स्वायत्ता पर गंभीर असर पड़ेगा।
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया है। प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, ‘ये आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है, सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और वाणी की कुशलता उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।’

पीएम ने इसके लिए एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया- ‘अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।’

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, “भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः॥ स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः॥” साझा किया गया था, जिसका हिंदी अर्थ है, ‘हम सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं। स्वस्थ शरीर, उत्तम आचरण और श्रेष्ठ गुणों के साथ जीवन को लोकहित में समर्पित करें तथा सत्य, प्रामाणिक और जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार कर राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त तथा समरस बनाएं।’

केरल में लापता मछुआरे का शव बरामद
केरल में मुथलापोझी के पास बैकवॉटर में गिरे 42 वर्षीय मछुआरे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय ने पुष्टि की कि थॉमस (प्रवीण) का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया। मछुआरा सोमवार शाम अंचुथेंगु में मुथलापोझी मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास एक पारंपरिक नाव से मछली पकड़कर लौट रहा था, तभी वह बैकवॉटर में गिर गया।

तटीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘नाव में बैठे समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह फिसलकर बैकवॉटर में गिर गया।’ घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव सेवा की स्कूबा डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। रात में तलाश अभियान रोक दिया गया था और मंगलवार सुबह इसे फिर शुरू किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के तटों के पास अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में लापता हुए तीन मछुआरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

असम में 13 करोड़ रुपये की मॉर्फिन जब्त: एक आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी
असम के श्रीभूमि जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नशीले पदार्थ नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस और असम राइफल्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8.2 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई कछार पुलिस, श्रीभूमि पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने मिलकर बदरपुर घाट पर की। नशीली दवा को एक गाड़ी के गुप्त फ्यूल टैंक चैंबर में छिपाकर रखा गया था। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की जानकारी दी और बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ओडिशा सरकार का आदेश, कॉलेजों में फिर से शुरू हों एंटी-रैगिंग समितियां
ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को कड़े निर्देश दिए हैं। विभाग ने आदेश दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले एंटी-रैगिंग और छात्र शिकायत निवारण समितियों का पुनर्गठन किया जाए। कई शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले, सेवानिवृत्ति या इस्तीफे के कारण ये समितियां अधूरी हो गई थीं। सरकार ने निर्देश दिया है कि खाली पदों को तुरंत भरा जाए। साथ ही, इन समितियों के सदस्यों के नाम और फोन नंबर नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर सात दिनों के भीतर प्रदर्शित किए जाएं।

मेघालय: फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, दो खिलाड़ियों की मौत, आठ घायल
मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स जिले से एक दुखद खबर आई है। यहां के मावस्नापवीर गांव में फुटबॉल खेलते समय अचानक बिजली गिर गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो युवा खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों की पहचान मिक्सन खशियार (18 वर्ष) और क्लेवरसन खशियार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों लॉराफा गांव के रहने वाले थे। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

आरजी कर केस में सीबीआई का बड़ा कदम, ड्यूटी पर मौजूद सभी डॉक्टर-कर्मचारी तलब
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उस अस्पताल भवन में ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया है, जहां 8 अगस्त 2024 की रात यह जघन्य घटना हुई थी।

बताया गया है कि जूनियर महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमारत के एक सेमिनार रूम में दुष्कर्म किया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की नई टीम उस रात इमारत में मौजूद सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों से दोबारा पूछताछ कर रही है।

सीबीआई ने शुरू की पूछताछ
इससे पहले पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया था कि शुरुआती जांच टीम ने घटना के समय उसी इमारत या उसी मंजिल पर मौजूद लोगों से पर्याप्त पूछताछ नहीं की थी। अब कलकत्ता हाईकोर्ट के नए सिरे से जांच कराने के आदेश के बाद सीबीआई टीम ने उस रात ड्यूटी पर मौजूद सभी अस्पताल कर्मचारियों और डॉक्टरों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने नई जांच टीम की प्रगति पर भी नाराजगी जताई थी। अदालत ने सीबीआई को सलाह दी थी कि वह पिछली जांच से प्रभावित होने के बजाय मामले की जांच शून्य से शुरू करे। इसके बाद सीबीआई टीम ने मामले में अपनी गतिविधियां तेज कर दीं। जांच अधिकारियों ने अस्पताल की एक महिला कर्मचारी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त की सुबह सेमिनार रूम में शव मिलने के बाद सबसे पहले उसी कर्मचारी ने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया था।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया था कि उक्त कर्मचारी ने थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में की गई फोन कॉल्स के दौरान अलग-अलग और विरोधाभासी जानकारी दी थी। इसी वजह से उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डेटा की भी जांच कर रहे हैं, ताकि इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल सकें।

पूर्व TMC विधायक पर एफआईआर: आरजी कर डॉक्टर का ‘जल्दबाजी में अंतिम संस्कार’ करने का आरोप
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2024 में हुई डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके अलावा पनिहाटी नगरपालिका के पार्षद सोभनाथ डे और पीड़िता के एक पड़ोसी संजीव मुखर्जी को भी नामजद किया गया है। यह एफआईआर खड़दह थाने में मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि दोबारा पोस्टमार्टम न हो सके और सबूत मिटाए जा सकें, इसलिए आरोपियों की देखरेख में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस के अनुसार, शव को पनिहाटी के शमशान घाट ले जाकर कतार में मौजूद दो अन्य शवों से पहले ही जल्दबाजी में जला दिया गया। साथ ही सहमति दस्तावेजों पर माता-पिता की जगह पड़ोसियों के हस्ताक्षर कराए गए थे। बैरकपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह एफआईआर परिवार की शिकायत पर दर्ज एक अलग मामला है, जबकि दुष्कर्म और हत्या के मुख्य मामले की जाँच सीबीआई पहले से ही कर रही है।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच की मौत
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार शाम ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा जहीराबाद मंडल में चिरागपल्ली थाना क्षेत्र के तहत हुआ। पुलिस के मुताबिक ऑटो में कर्नाटक के बीदर जिले की 11 महिला कृषि मजदूर सवार थीं। वे काम के बाद अपने घर लौट रही थीं। टक्कर में ऑटो चालक और चार महिलाओं की मौत हुई। घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बंगाल एसआईआर में देरी पर सुप्रीम सख्त
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान नाम हटाए जाने के खिलाफ दायर अपीलों के निपटारे में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से ट्रिब्यूनलों की कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर अपीलों पर फैसला आने में बहुत समय लगा तो अगला चुनाव भी आ जाएगा। याचिका में हर प्रखंड में एसआईआर ट्रिब्यूनल बनाने की मांग की गई है, ताकि मतदाता सूची से जुड़े मामलों की सुनवाई जल्द पूरी हो सके। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने चुनाव आयोग के वकील से पूछा कि अब तक ट्रिब्यूनलों ने कितनी अपीलों का निपटारा किया है। आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दामा शेषाद्रि नायडू ने कहा कि संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे।

नायडू ने यह भी कहा कि अगर मामलों के निपटारे में देरी की वजह लॉजिस्टिक समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने ट्रिब्यूनलों से जुड़ी पूरी जानकारी लेने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती ऐसे समय में सामने आई है, जब एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर अपीलों की सुनवाई और उनके समय पर निपटारे का मुद्दा महत्वपूर्ण बना हुआ है। इसी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जापान के रेंकोजी मंदिर में रखी अस्थियों को भारत लाने की मांग वाली याचिका पर भी केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। यह याचिका नेताजी की बेटी अनीता पफाफ ने दायर की है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अस्थियों को भारत लाने के मुद्दे पर अब तक अंतिम, स्पष्ट और समयबद्ध फैसला नहीं लिया है। अनीता पफाफ ने मांग की है कि नेताजी की अस्थियां भारत लाई जाएं, ताकि उनकी एकमात्र जीवित संतान के रूप में वह सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर सकें। रेंकोजी मंदिर में नेताजी की अस्थियां 1945 से रखे होने का दावा किया जाता है। जनवरी 2026 में नेताजी की 129वीं जयंती के मौके पर पफाफ ने फिर केंद्र सरकार से अस्थियां भारत लाने की अपील की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर यह मांग उठाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here