NATIONAL : ट्रेन में बेटी की शादी के खर्चे के 3.20 लाख रुपये चोरी, GRP ने बुजुर्ग पिता को लौटाए

0
41

फतेहपुर में GRP पुलिस की तत्परता ने प्रयागराज से कानपुर जा रहे बुजुर्ग के बेटी की शादी के लिए जुटाए गए 3 लाख 20 हजार नकद समेत जरूरी सामान चोरी होने के बाद कार्रवाई करते हुए पूरा कैश बरामद कर लिया.

बेटी की शादी के लिए जुटाए गए लाखों रुपये अगर रास्ते में चोरी हो जाएं तो एक पिता पर क्या गुजरती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. लेकिन यूपी के फतेहपुर जिले में GRP पुलिस की तत्परता ने एक बुजुर्ग पिता की चिंता को खुशी में बदल दिया. प्रयागराज से कानपुर जा रहे बुजुर्ग महमूद अहमद का ट्रेन में बैग चोरी हो गया था. बैग में बेटी की शादी के लिए जुटाए गए 3 लाख 20 हजार रुपये नकद समेत जरूरी सामान रखा था. चोरी की सूचना मिलते ही GRP पुलिस एक्टिव हुई और तेजी से कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग का पूरा कैश और सामान बरामद कर लिया.

बहनोई से 3.20 लाख उधार लेकर कानपुर के लिए निकला था बुजुर्ग
आपको बता दें की बुजुर्ग महमूद अहमद अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे. नवंबर महीने में बेटी की शादी होनी है. शादी के खर्च के लिए उन्होंने अपने बहनोई से 3 लाख 20 हजार रुपये उधार लिए थे. इसी रकम को लेकर वह प्रयागराज से ट्रेन में सवार होकर कानपुर के लिए निकले थे. लेकिन सफर के दौरान उनका बैग चोरी हो गया.

लखनऊ में डबल डेकर बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बैग गायब होते ही बुजुर्ग के होश उड़ गए. मामले की सूचना GRP पुलिस को मिली तो पुलिस ने बिना देर किए जांच शुरू कर दी. पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों का नतीजा रहा कि बुजुर्ग का पूरा 3 लाख 20 हजार रुपये कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया गया. रुपये वापस मिलने के बाद बुजुर्ग महमूद अहमद ने राहत की सांस ली और GRP पुलिस की कार्रवाई की जमकर सराहना की. महमूद अहमद के लिए ये सिर्फ पैसा नहीं था ये उनकी बेटी की शादी की खुशियों का सहारा था. नवंबर में बेटी के हाथ पीले करने का सपना देख रहे पिता के लिए रकम वापस मिलना किसी बड़ी राहत से कम नहीं था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here