ENTERTAINMMENT : ‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक का जलवा, बिरजू लोहार के किरदार में छा गए एक्टर

0
10

‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक ने बिरजू लोहार के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. फिल्म में वेब सीरीज के कई पॉपुलर चेहरों की वापसी हुई है, वहीं कुछ नए एक्टर्स भी फिल्म से जुड़े हैं. इन्हीं में एक नाम मोहित मलिक का है, जिन्होंने बिरजू लोहार के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब ध्यान खींचा है.

कैसा है मोहित मलिक का रोल?
‘मिर्जापुर द मूवी’ में मोहित मलिक जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. उन्होंने बिरजू लोहार के दमदार रोल में पूरी महफिल लूट ली है. फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी मोहित की एक्टिंग की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में बिरजू को बब्बन यादव के बेहद करीबी और वफादार शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जिसका रोल रवि किशन ने निभाया है.

रसिका दुग्गल संग मोहित मलिक के इंटीमेट सीन्स
बिरजू का दुश्मनों पर हमला करने का अंदाज भी काफी अलग है, वो छटंकी नाम के एक औजार का इस्तेमाल करता है. फिल्म में उसके किरदार का एक और दिलचस्प पहलू तब सामने आता है, जब उसका बीना यानी रसिका दुग्गल के साथ रिश्ता दिखाया जाता है. बीना ‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी की पत्नी हैं. फिल्म में बिरजू और बीना के बीच रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

फैंस कर रहे मोहित मलिक की तारीफ
एक यूजर ने मोहित मलिक की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, ‘अगर मोहित मलिक को फिल्मों में और अच्छे रोल मिलें, तो वो सच में बड़े स्टार बन सकते हैं. उन्हें हमेशा से कम आंका गया है.’

एक लिखते हैं, ‘बैकग्राउंड में “सांसों की माला” बजते हुए वो दिल को छू लेने वाला सीन वाकई कमाल का था. ये सीन मोहित मलिक पर फिल्माया गया था और उन्होंने सच में ज़बरदस्त काम किया. आखिर में उनके एक्सप्रेशन ने हर किसी को ये कहने पर मजबूर कर दिया, “ओह यार…” मैं उस सीन को भूल नहीं पा रहा हूं. क्या परफॉर्मेंस थी. क्या कमाल का काम था.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मोहित मलिक ने बिरजू लोहार का किरदार निभाया है और वो बहुत अच्छे एक्टर हैं. उन्होंने एक टीवी सीरियल में विलेन का रोल किया था और उसमें उनका काम जबरदस्त था. उन्होंने वेब सीरीज़ में भी काम किया है. एक बेहतरीन एक्टर.’ एक ने लिखा, ‘मोहित मलिक भाई, क्या काम किया है. मजा आ गया यार सच में.’.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में जानिए
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी समेत कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे कई नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिर्फ दो दिन में भारत में 57.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here