NATIONAL : PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में 33.2 लाख दीये जलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, पूरे एमपी में कितने दीपक जले?

0
46

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों पर 33.27 लाख दीये एक साथ जलाए गए। राज्य के मुताबिक, इस आयोजन के साथ उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। जानिए पूरे मध्य प्रदेश में कितने दीपक जलाए गए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार शाम ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने शहर का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर क्षिप्रा नदी के घाटों पर एक साथ 33.27 लाख दीये जलाए गए। राज्य के एक अधिकारी के मुताबिक, इतने बड़े पैमाने पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाने से उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू हुआ। जैसे ही सायरन बजा, स्वयंसेवकों ने महज तीन मिनट के भीतर सभी दीये जला दिए। ‘आशीर्वाद का दिया’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दीयों की रोशनी से क्षिप्रा नदी के घाट जगमगा उठे और पूरा इलाका रोशनी से नहा गया।

पीएम मोदी की फोटो, दीये जलाकर बनाई
जानिए पूरे राज्य में कितने दीपक जले?
यह आयोजन केवल उज्जैन तक सीमित नहीं रहा। राज्य के अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 3.55 करोड़ दीये एक साथ जलाए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों ने इसे सेवा और प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला कार्यक्रम बताया।

क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित रामघाट पर हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शाम 7 बजे रामघाट के अलावा दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट और महाकाल महालोक सहित कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने दीये जलाए। इसके बाद क्षिप्रा आरती का आयोजन भी किया गया।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करके दी जानकारी
दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की जानकारी सीएम मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट करके भी दी। उन्होंने लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उज्जैन में पुण्य सलिला माँ शिप्रा के किनारे एवं श्री महाकाल महालोक में 33 लाख 27 हजार आशीर्वाद के दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उज्जैन में पुण्य सलिला माँ शिप्रा के किनारे एवं श्री महाकाल महालोक में 33 लाख 27 हजार आशीर्वाद के दीप एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here