Asian Games 2026: मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास

0
25

Asian Games 2026 Day-8: भारत ने 2 सिल्वर मेडल के साथ एशियाई खेलों में 8वें दिन की शुरुआत की. एक मेडल मैराथन और दूसरा 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में आया.

एशियाई खेलों में भारत के लिए 8वें दिन की शुरुआत मेडल के साथ हुई. शनिवार (26 सितंबर) को सावन बरवाल ने पुरूषों की मैराथन फाइनल में अपना बेस्ट समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता. इस इवेंट में 44 साल बाद यह भारत का पहला मेडल है. पिछली बार भारत ने मैराथन में 1982 के एशियाई खेलों में मेडल जीता था. इसके अलावा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने सिल्वर पर निशाना लगाया. टीम में आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद शामिल रहे.

28 साल के बरवाल ने दो घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में 42.195 किलोमीटर की मैराथन पूरी की. गोल्ड मेडल जीतने वाले जापान के इचिताका यामाशिता से भारत के सावन सिर्फ 48 सेकंड पीछे रहे. जापानी खिलाड़ी ने 2 घंटे 10 मिनट 49 सेकंड के वक्त में रेस पूरी की. वहीं चीन के पेइयू फेंग 2 घंटे 12 मिनट 13 सेकंड के समय के साथ तीसरे पायदान पर रहे.

बरवाल एशियाई खेलों में मैराथन में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय भी बन गए. उन्होंने रेस के बाद कहा, “मेरा लक्ष्य मेडल जीतना था, अपना रिकॉर्ड बेहतर करना नहीं. लेकिन यह भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है. मुझे खुशी है कि इतने लंबे वक्त बाद देश के लिए पदक जीत सका. मेरा लक्ष्य 39.40 किलोमीटर तक पहले ग्रुप में रहना था.”

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ऐसे जीता सिल्वर
तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 1763 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही. वहीं चीन ने 1773 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता. बाकी कजाखस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला. इसके साथ तिलोत्तमा और विदर्सा व्यक्तिगत फाइनल में जगह बना ली.

व्यक्तिगत वर्ग में आशी और तिलोत्तमा टॉप-3 में रहे जिन्होंने 395.25 एक्स और 395.23 एक्स स्कोर किया. विदर्सा ने 588 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में छठा पायदान हासिल किया. दुनिया की 107वीं रैंकिंग पर काबिज तिलोत्तमा नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग में कुल 590 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही. इसके अलावा आशी ने 585 अंक हासिल किए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here