NATIONAL : ‘गांधी जयंती पर अब होगा जेल भरो आंदोलन’, मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट को परमिशन नहीं मिलने पर बोले अभिजीत दीपके

0
34

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई में जेल भारो आंदोलन किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को अनुमति नहीं दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को करने की परमिशन नहीं दी है। यह जानकारी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को दी।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से देशव्यापी प्रदर्शन को शुरू करने का ऐलान किया था। सीजेपी की ओर से कहा गया था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो ‘जंतर मंतर 2.0’ होगा और इसकी शुरुआत मुंबई से होगी।

गांधी जयंती पर होगा ‘जेल भरो आंदोलन’
सीजेपी के इस ऐलान के बाद मुंबई पुलिस ने उनके विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है। रविवार को अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मुंबई पुलिस ने उनके संगठन को 2 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी है। दीपके ने कहा है, “नागरिकों की आवाजा दबाने के ऐसे तरीके मंजूर नहीं हैं। अगर हमें विरोध करने का अधिकार नहीं दिया गया तो CJP गांधी जयंती पर मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।”

CEC विवाद पर क्या बोली थी CJP?
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठे विवाद पर CJP ने कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो ‘जंतर-मंतर 2.0’ शुरू किया जाएगा। इस दौरान सीजेपी ने तीन मांगें रखी हैं- इसमें पहली मांग है ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके खिलाफ क्रिमिनल कार्रवाई शुरू की जाए। दूसरी मांग- स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को रोकना और तीसरी मांग है- जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट को बहाल करना। इसके अलावा सीजेपी ने इलेक्शन कमीशन को चलाने वाले 2023 के कानून को रद्द करने और आयोग में जरूरी करने की भी मांग उठाई है।

असम में आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बोले दीपके
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को एक दूसरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बताया कि वह सोमवार को असम जाएंगे, जहां गुवाहाटी में असम पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका समेत कई वर्कर्स को डिटेन किया है। दीपके ने कहा कि अगर रांका को रिहा नहीं किया गया तो कल वह असम जाएंगे और वहां की पुलिस मुझे गिरफ्तार करके दिखाए।

मुंबई पुलिस ने बताई परमिशन नहीं दिए जाने की वजह
CJP के प्रोटेस्ट को अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया है। मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि परमिशन इसलिए नहीं दी गई क्योंकि मुंबई पुलिस को PIL 116/2009 में माननीय हाई कोर्ट के 04/01/2013 के फैसले और उसके बाद महाराष्ट्र सरकार के 20/01/16 के आदेश के अनुसार, शिवाजी पार्क में किसी भी सभा के लिए परमिशन देने का अधिकार नहीं है। पुलिस की ओर से यह सलाह दी जाती है कि विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई शहर में दूसरी जगहें देखें और परमिशन मांगें।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जब राज्य की प्रमुख पार्टियां भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ जुटी हैं तो इसी केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का चुनाव लड़ने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here