केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो खाली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम और रेजिनगर सीटों के लिए 6 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। नंदीग्राम सीट बीजेपी ने जीती थी जबकि रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर की पार्टी ने कब्जाई थी। फाल्टा को छोड़ दें तो बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पहले उपचुनाव हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की दो खाली सीटों में लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। राज्य की नंदीग्राम और रेजिनगर सीटों के लिए 6 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। नंदीग्राम सीट पश्चिम बंगाल में मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के सीट खाली करने के कारण होगा, जब रेजिनगर सीट टीएमसी से निष्कासित नेता हुमायूं कबीर ने खाली थी। दोनों ही नेता दो-दो सीटों से चुनाव जीते थे।
जानें पूरा शेड्यूल: कब क्या होगा
चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बरकरार रखने के लिए नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

नौ अक्टूबर को आए रिजल्ट
9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। आयोग के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तक मतदाता सूची को लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए निर्धारित नियमों और कटऑफ के मुताबिक प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (2026):
नंदीग्राम सीट से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया था। अगर इस सीट से ममता बनर्जी उतरतीं हैं तो मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है। 2021 के चुनावों में वह यहां से लड़ी थीं तब शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें हरा दिया था।
मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के बापन घोष को 58,876 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। इस सीट पर अब देखना है कि टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी किसे उतारती है।

