GUJARAT : समुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, 508 KM लंबे प्रोजेक्ट में बना 10 मंजिला गहरा स्टेशन और विशाल पुल; जानें कब से शुरू होगा सफर

0
138

अहमदाबाद/मुंबई: भारत की पहली हाई-स्पीड रेल यानी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। रेलवे की तैयारी 2027 में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास वापी से सूरत के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने की है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूरत स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया था।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इस 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की ताजा तस्वीरें और वीडियो साझा कर इंजीनियरिंग के उन अजूबों की झलक दिखाई है, जो इस प्रोजेक्ट को बेहद खास बनाते हैं।

प्रोजेक्ट की 4 सबसे बड़ी खासियतें:

  • समुद्र के नीचे भारत की पहली रेल सुरंग: इस कॉरिडोर का सबसे रोमांचक हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे बन रही 21 किलोमीटर लंबी सुरंग है, जिसका करीब 7 किलोमीटर हिस्सा सीधे समुद्र के नीचे से गुजरेगा। चट्टानों को काटने के लिए 3,200 टन वजनी विशालकाय टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • जमीन से 100 फीट नीचे अंडरग्राउंड स्टेशन: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पूरे कॉरिडोर का एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार हो रहा है। यह जमीन से करीब 100 फीट (लगभग 10 मंजिला इमारत के बराबर) नीचे बनाया जा रहा है।
  • साबरमती नदी पर 12 मंजिला ऊंचा पुल: गुजरात में साबरमती नदी के ऊपर 480 मीटर लंबा और 36 मीटर (करीब 118 फीट) ऊंचा पुल तैयार किया गया है, जो ऊंचाई में लगभग 12 मंजिला इमारत के बराबर है।
  • 320 किमी/घंटा की रफ्तार और 12 स्टेशन: जापान की आधुनिक ‘शिंकानसेन’ (Shinkansen) तकनीक पर बन रही इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी। महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से गुजरने वाले इस रूट पर कुल 12 स्टेशन—मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here