पंजाब में 10 मार्च को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, दोपहर 12 से 3 बजे तक…

0
127

संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित किसान यूनियनों बीकेयू एकता डकौंदा, बीकेयू राजेवाल, कीर्ति किसान यूनियन और कुल हिंद किसान सभा द्वारा बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बालद कोठी के पास कल से चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की है और 10 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक विधायकों के घरों के सामने धरना देने का एलान किया।

इससे पहले इस रोष धरने के दौरान जेल से रिहा हुए किसानों जिस में शामिल भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह भट्टीवाल, बुध सिंह बालद, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह कपियाल, डा. बलजिंदर सिंह संघरेड़ी, अजैब सिंह संघरेड़ी और उधम सिंह संतोखपुरा को किसान नेताओं ने फूलमालाओं से सम्मानित किया।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला अध्यक्ष कर्म सिंह बलियाल तथा कीरती किसान यूनियन के राज्य नेता भूपिंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि पुलिस ने इन किसान नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था, लेकिन किसान संगठनों द्वारा किए गए संघर्ष के आगे झुकते हुए सरकार को देर रात उन्हें रिहा करना पड़ा।

इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के नेता मेजर सिंह पुन्नावाल, बीकेयू राजेवाल ब्लॉक अध्यक्ष कुलविंदर सिंह माझा, सरबजीत सिंह कपियाल, बलजिंदर सिंह कपियाल, करमजीत सिंह सफीपुर, सुखदेव सिंह उभावाल, जगतार सिंह दुगां, बीकेयू डकौंदा के सुखवीर सिंह और कुलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here