NATIONAL : अजमेर के डिग्गी बाजार के होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जलकर मौत

0
129
अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज़ होटल में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. राजस्थान के अजमेर के डिग्गी बाजार में नाज होटल में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई. संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई, लेकिन दमकल और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अथक प्रयास किए.
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया, “आज सुबह डिग्गी बाजार इलाके में एक होटल में आग लग गई. पुलिस की टीम मौके पर है. दम घुटने और जलने से दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो हुई है.”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने कहा, “होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. शुरुआती तौर पर यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.”
होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे. होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, .”एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया. उसने इमारत से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन हमने उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई..”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here