तिथि :-05पंचमी20:15
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-ज्येष्ठ
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र:-पुष्य21:07
योग:-वृद्घि 10:43
करण:-बव08:43
चन्द्रमा:-कर्क
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:20
दिशाशूल:-पूर्व
निवारण उपाय:-उड़द का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म ऋतु
गुलिक काल:-05:42से 07:23
राहूकाल:-09:04से10:44
अभीजित:-11:58से12:52
_____
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज के दिन भी किसी बड़े बहन-भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करें। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। किसी के साथ भी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर जरूर ध्यान दें। किसी के भेद उजागर करने से बचें।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज का दिन मानसिक तनाव को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिये बेहतर रहेगा आज किसी भी कार्य मे ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा। आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही सफलता मिलेगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय एवं निवेश निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-मन प्रफुल्लित रहेगा। राजनीति अथवा धार्मिक संगठन में आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय एवं मान-सम्मान की हानि होगी। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आप भी आज के दिन कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। कुछ सकारात्मक बदलाव करके दिन को बेहतर बना सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी सुलझी हुई बातें सामने वाले को आकर्षित करेंगी।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :–घर में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा। यदि घर में किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो इस समय आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाएंगे। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है। अगर मनचाही जगह पर परिवर्तन हो रहा है तो अवसर बिल्कुल न गंवाएं।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज के दिन काफी हद तक कम होंगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। नौकरी कर रहे लोगों को तबादले जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका पैसा फंस सकता है या बहुत देरी में मिलेगा। बाहर के भोजन से परहेज रखें। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दिन शुभ है।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज के दिन आपके अपनों को मदद की जरूरत पड़ सकती है। बिना मांगे आगे बढ़कर सहयोग करने का प्रयास करें। परिवार में पिता अथवा वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। बाहर के भोजन से परहेज रखें। ध्यान रखें अधिक चिकनाई या मसालेदार भोजन से पेट खराब हो सकता है।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-संतान के स्वभाव और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे मान- सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें।


