महाकुंभ भगदड़ में भोजपुर की महिला की मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

0
145

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। इस घटना में बिहार से कुल 11 लोगों के मौत की खबर है। इनमें भोजपुर की रहने वाली पूनम देवी भी शामिल हैं। वहीं, मृत पूनम देवी का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पिटाठ में पहुंचा। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ के मेले में बीते दिनों घटित भगदड़ की घटना में भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटाठ गांव की रहने वाली पूनम देवी की मौत हो गई थी। वहीं, मृतक की गोतनी जख्मी बताई जा रही है। शुक्रवार को मृतक महिला का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, मौके पर पहुंचे नगर सभापति किरण उपाध्याय के द्वारा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here