BIHAR : तिलक से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

0
703

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए. तिलक समारोह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया.

पूर्णिया में शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक चालक तीन लोगों को कुचलते हुए भाग निकला. ये हादसा इतना भयावह था कि इसमें मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई, जबकि टोटो ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए. जिस वक्त हादसा हुआ टोटो पर 6 लोग सवार थे.

टोटो में सवार लोग तिलक की रश्म पूरी कर वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया. घटना सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नहर के समीप हुआ. मरने वालों में पिता बेटे और महिला रिश्तेदार शामिल हैं. जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्यों को इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद से न सिर्फ परिजनों में चीख पुकार मची है, बल्कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान धमदाहा के कुमारी गांव निवासी जागो ऋषि 45 और उसके बेटे किशन कुमार 18 के रूप में हुई है. जबकि महिला रिश्तेदार की पहचान मोती ऋषि की पत्नी कंचन देवी 40 के रूप में की गई है. जख्मी लोगों में टोटो चालक गुटर सिंह, रिश्तेदार जगन ऋषि और एक अन्य शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरसी और धमदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी पाकर मंत्री लेशी सिंह परिवार से मिलने GMCH पूर्णिया पहुंची, जहां परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

घटना की जानकारी देते हुए मृतका कंचन देवी के पति मोती ऋषि ने बताया कि 24 फरवरी को जागो ऋषि की बेटी की शादी थी. इसी को लेकर बेटी के तिलक की रश्म पूरी करने शुक्रवार शाम चंपानगर के पटना रहिका गांव गए थे. तिलक की रश्म पूरी कर सभी टोटो से वापस घर लौट रहे थे, कि तभी सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नहर के समीप बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी और टोटो सवार तीन लोगों को कुचलती हुई भाग निकली.

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही पिता बेटे और एक महिला रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर जोरदार टक्कर और लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया. जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए सरसी थाना अध्यक्ष ने राजू कुमार ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है. पुलिस फरार चल रहे ट्रक ड्राइवर की पहचान में जुट गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here