BIHAR : ‘मेरी गर्लफ्रेंड को बुलाओ…’ 300 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, खुद पुलिस को किया कॉल, घंटों चला ड्रामा

0
71

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक प्रेमिका से मिलने की जिद कर बैठा. इसी जिद में वह करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर जाकर चढ़ गया. टॉवर पर चढ़ने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए, नहीं तो वह कूदकर जान दे देगा. इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने की जिद में एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. टॉवर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर अपनी मांग रखी, जिसके बाद इलाके में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.घटना पारू थाना क्षेत्र के धरफरी वार्ड नंबर 9 की है. यहां रहने वाला युवक बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन के दक्षिणी गेट के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. सुबह-सुबह टॉवर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोग दंग रह गए और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई.

युवक हाल ही में पुणे से अपने घर लौटा था, जहां वह टाइल्स की दुकान में मजदूरी करता था. मंगलवार शाम वह दोबारा पुणे जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह उसने अचानक यह कदम उठा लिया. वह एक लड़की से प्रेम करता है, जो देवरिया की रहने वाली है.टॉवर पर चढ़े युवक ने खुद ही डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. उसने साफ कहा कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर नहीं बुलाया गया, तो वह टॉवर से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का सिलसिला शुरू किया. इस दौरान स्थानीय लोग भी उसे नीचे आने के लिए आवाज लगाते रहे.

काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई. लोग टॉवर के नीचे खड़े होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की. फिलहाल खबर लिखे जाने तक प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा रहा और परिजनों की मदद से उसे समझाने की कोशिश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here