इंदौर में गाड़ी का पहिया चढ़ने से घायल हुआ ब्लैक कोबरा, किया गया रेस्क्यू, ZOO में होगा ऑपरेशन

0
103

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार सुबह तुलसी नगर इलाके में कोबरा के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन कोबरा बुरी तरह से घायल था। रहवासियों के मुताबिक कोबरा गाड़ी के पहिए के नीचे आने के कारण कोबरा घायल हो गया था। वहीं जानकारी के बाद सांप रेस्क्यू करने वाले सोनू को तुरंत कॉल किया गया और ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया गया। सोनू ने बताया की कई घंटों तक वो गाड़ी के पहिए के नीचे दबा हुआ था इस कारण वह कोई हरकत नहीं कर पाया। कई घंटे तक वह गाड़ी के पहिए के नीचे ही दबा रहा गनीमत यह रही की कोबरा ने गाड़ी चालक पर किसी तरह का हमला नहीं किया नहीं तो कोई दूसरी घटना हो सकती थी।

वहीं रेस्क्यू के बाद कोबरा के पूंछ के टिशू भी दिखाई दिए। सोनू ने जू प्रभारी उत्तम यादव से बात कर उसे ऑपरेशन के लिए जू ले जाया गया।  ब्लैक कोबरा की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई थी। इसलिए उसे सावधानी से रेस्क्यू कर ZOO ले जाया गया है।  घायल कोबरा का जल्द इलाज शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here