Bollywood : मैं बहुत जिद्दी और बेवकूफ थी’, अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर काजोल ने कहा

0
30

काजोल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अब हाल ही में काजोल ने अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर खुलकर बात की.

काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर हॉरर थ्रिलर ‘मां’ में नजर आई थी. इसके बाद से उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है. वहीं, अब हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी अगली फिल्म का स्क्रिप्ट फाइनल कर लिया है, तो काजोल ने बताया कि वो कई नए आइडियाज सुन रही हैं, लेकिन अभी उनके पास कुछ पक्की चीज़ शेयर करने को नहीं है.काजोल ने कहा, ‘मैं अभी बहुत सारे स्क्रिप्ट्स सुन रही हूं. मेरे पास दो-तीन आइडियाज हैं जिन पर मैं काम कर रही हूं. लेकिन फिलहाल मुझे आपके साथ कुछ पक्का बताने को नहीं है.’ काजोल हमेशा से अपने काम को लेकर काफी चॉइसी रही हैं और हमेशा अपनी शर्तों पर ही काम करती आई हैं.

जहां तक फिल्म की बात है, काजोल के लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट होना बहुत जरूरी है, लेकिन उनके लिए यह भी जरूरी है कि वो उन लोगों के साथ काम करें जिनके साथ वे जुड़ सकें और सहज महसूस करें. काजोल ने इस बारे में कहा, ‘मेरे लिए यह ज़रूरी है कि मैं ऐसे लोगों के साथ काम करूं जिनसे मैं कनेक्ट कर सकूं और बात कर सकूं. सेट पर आप 50 दिन साथ में बिताते हैं, और अगर आपको लोग पसंद नहीं हैं, तो वो 50 दिन 500 दिन जैसा लग सकते हैं!’

काजोल ने अपने करियर की शुरुआत में ही ‘गुप्त’ में विलेन का रोल निभाने की चुनौती स्वीकार की थी. इसके बाद, जब वह अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर थीं, तब उन्होंने एक समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया. इस बारे में काजोल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस समय मैं बहुत जिद्दी और थोड़ी मूर्ख थी, लेकिन शुक्र है कि मैं सही साबित हुई. लेकिन मैं देखती हूं कि कई औरतें यह सब करती रहती हैं, बिना किसी पुरस्कार के. मैंने अपने फैसले खुद लिए हैं और उनके पीछे खड़ी हूं. मैं आभारी हूं कि मेरी सभी अजीब-ओ-गरीब बातें भी लोगों को पसंद आई हैं.’

काजोल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महाराग्नी: क्वीन ऑफ क्वीन्स’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन चरन तेज उप्पलपति कर रहे हैं और इसमें काजोल शीर्ष भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, साम्युक्ता, जित्शु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक, छाया कदम जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.यह फिल्म काजोल और प्रभु देवा की लगभग दो दशक बाद की जोड़ी को दर्शाएगी. दोनों को आखिरी बार 1997 में आई तमिल फिल्म ‘मिन्सारा कनावु’ में साथ देखा गया था. फिल्म ‘महाराग्नी: क्वीन ऑफ क्वीन्स’ की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here