Bollywood : धुरंधर 2′ की सुनामी से डरे अक्षय कुमार, भूत बंगला की रिलीज टली, पेड प्रिव्यूज की डेट कंफर्म

0
19

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की रिलीज डेट अब टल गई है. मेकर्स ने साथ ही ये भी बताया कि फिल्म के पेड प्रिव्यूज भी दिखाए जाएंगे.

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म का टीजर और चार्ट-बस्टर गानों ने पहले ही धूम मचा दी है. फिल्म ने मजेदार फैमिली एंटरटेनर के रूप में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज हो रही थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.अब फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होने जा रहे हैं.

फिल्ममेकर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और बड़े मार्केट के एग्जीबिटर्स के साथ लंबी चर्चा और उनकी कई गुजारिशों के बाद, हमने भूत बंगला की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हम दर्शकों को सिनेमा का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमें भरोसा है कि इस फैसले से फिल्म को फायदा होगा और थिएटर्स में इसे एक लंबी और शानदार दौड़ मिलेगी.’

आगे लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, जो कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रोड्यूसर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. हमारे एग्जीबिटर्स को लगा कि इस फिल्म को एक साफ और बिना किसी रुकावट वाला हफ्ता देना पूरी इंडस्ट्री के लिए सबसे बेहतर होगा.’ बता दें कि फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here