बीते दिन रणवीर सिंह ता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के जश्न में शामिल हुए. इस दौरान एक्टर ने अपने लुक से महफिल लूट ली.
रणवीर सिंह अपनी बैक टू बैक रिलीज दो फ़िल्मों ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहली फ़िल्म ने उम्मीदों से कहीं ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया था और दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. वहीं पिछले महीने रिलीज़ हुआ इसके सीक्वल ने तो धुरंधर को ही मात दे दी है. अब ये फिल्म भारत में 1000 करोड़ के आँकड़े को छूने के करीब है. इन दोनों फिल्मो की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह पहली बार शुक्रवार, 3अप्रैल को पब्लिकली स्पॉट हुए. दरअसल एक्टर मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर की चाल-ढाल से लुक तक सब बदला बहुआ नजर आया. उनकी वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में रणवीर सिहं एक बंदगला सूट में पहुंचे थे और काफी रॉयल लग रहे थे. एक लाइट कलर के पॉकेट स्क्वायर ने उनके आउटफिट में एक खास अंदाज़ जोड़ दिया था. उन्होंने अपने लुक को एक स्टड ईयररिंग और टिंटेड ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था. पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए, उन्होंने स्माइल की और फिर इवेंट के अंदर चले गए. रणवीर इस इवेंट में अकेले आए थे. उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण इस इवेंट में नज़र नहीं आईं.

सलमान खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ सहित कई मशहूर हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं.
वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह का बदला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर के रॉयल अंदाज पर फैंस जान छिड़क रहे हैं. रणवीर के लुक पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, “बॉलीवुड का धुरंधर!” दूसरे ने कहा, “वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं!” एक और फैन ने लिखा, “उनके चेहरे पर मुस्कान देखना बहुत ही सुकून देने वाला हैय उनके चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही है.” एक कमेंट में लिखा था, “धुरंधर के लिए वह सारी सफलता के हकदार हैं. क्या ज़बरदस्त परफॉर्मेंस है!”
पहली फिल्म में रणवीर सिंह को एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के तौर पर दिखाया गया था, जो भारत को निशाना बनाने वाले एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लयारी के गैंग्स में घुसपैठ करता है, और साथ ही पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में भी सत्ता की सीढ़ियां चढ़ता है. सीक्वल इस बात की बैकस्टोरी बताती है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत सिंह रंही, हमज़ा बन जाता है. यह रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के जासूस हमज़ा अली मज़ारी में होने वाले मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बदलाव के इर्द-गिर्द घूमती है. रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपने-अपने किरदारों को दोबारा निभाया है.


