Bollywood : भगवान राम के किरदार में छाए रणबीर’, ‘रामायण’ की पहली झलक का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

0
18

रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली झलक कल यानी 2 अप्रैल को देखने मिलेगी. हालांकि फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श इसे देख चुके हैं और देखने के बाद उन्होंने इसका रिव्यू भी किया है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का दर्शखों को बड़ी ही बेसबॅ्री से इंतजार है. तो वहीं कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाने का फैसला किया है. इस खबर से और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गया है. हालांकि ये पहली झलक ऑडियंस से पहले ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने देख ली है और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की नई झलक देखी. जिसे देखने के बाद वो इसकी तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पहला रिव्यू भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम. हाल ही में मोस्ट अवेटेड एपिक रामायण की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया. ये बेहद खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा ये झलक विशाल और व्यापक अपेक्षाओं पर खरी उतरती है.’

इस रिव्यू में तरण आदर्श ने रणबीर कपूर के लुक को दिव्य बताया है. उन्होंने लिखा, ‘भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर असाधारण लग रहे हैं. उनमें ग्रेस, दिव्यता और स्ट्रेंथ झलक रही है. शानदार विजुअल्स, अभूतपूर्व वीएफएक्स और एक इलैक्ट्रिफाइंग बैकग्राउंड स्कोर (हंसजिमर और एआर रहमान). रामायण की ये झलक वाकई लाजवाब है।’ अपने रिव्यू में उन्होंने आगे लिखा है, ‘जैसा कि मंने पहले भी कहा है कि ये फिल्म केवल आज के लिए नहीं है बल्कि पीढ़ियों के लिए है. विजनरी निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस भव्य प्रोजेक्ट को समर्थन दिया है, और निर्देशक नितेश तिवारी ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस कालजयी महाकाव्य को पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाए.’

बता दें कि इसकी ये नई झलक ऑडियंस के लिए कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर ऑफिशियली रिलीज की जाएगी. जिसका दर्शखों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं ये फिल्म दो पार्ट्स में दीवाली 2026 पर रिलीज होगी. तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में सांई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, सनी देओल हनुमान जी के रूप में तो वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. इसके अलावा भी इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है. फिलहाल तो इसकी नई झलक और रणबीर के लुक को लेकर फैंस बेसब्र हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here