Bollywood : अजय देवगन ने 57वां बर्थडे मनाया फैंस के साथ, ‘सिंघम’ के घर ‘शिवशक्ति’ के बाहर उमड़ी भीड़

0
20

अजय देवगन के 57वें जन्मदिन पर उनके घर ‘शिवशक्ति’ के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही अजय देवगन ने भी बाहर आकर फैंस का अभिवादन किया, जिससे माहौल और भी खास बन गया.

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके घर ‘शिवशक्ति’ के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही लोग उनके घर के बाहर जमा होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे. अजय देवगन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. इस बीच उनका सिंपल अंदाज भी चर्चा में रहा. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आए.

अपने 57वें बर्थडे को अजय देवगन ने अपने फैंस के साथ मनाया. एक्टर के मुंबई स्थित घर ‘शिवशक्ति’ के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ नजर आई. जिनके बीच अपने फेवरेट स्टार के बर्थडे का एक्साइटमेंट साफ नजर आया. इस दौरान अजय देवगन के घर के बाहर भी सजावट नजर आई. घर के बाहर उनके घर के नाम की नेमप्लेट ‘शिवशक्ति’ लगी हुई थी. तो वहीं दरवाजे पर गेंदे के फूलों से सजावट भी नजर आई. लोगों की भीड़ केवल अजय की एक झलक पाने के लिए बेकरार थी.

इस खास मौके पर अजय देगन ने भी अपने फैंस कोजरा सा भी निराश नहीं किया और दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. एक्टर ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी, जिसके साथ ब्लैक सनग्लासेस भी उन्होंने पहने. अजय का सागदी भरा अंदाज भी फैंस को बहुत पसंद आया.भीड़ को संभालने के लिए वहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे. इसके बावजूद फैंस की उत्सुकता साफ नजर आ रही थी. कई लोग अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाते दिखे.

अजय देवगन भी अपने इस खास दिन पर फैंस से मिलकर खुश नजर आए. साथ ही इस साल का जन्मदिन भी उनके फैंस के लिए खास और यादगार बन गया. फैंस अपने साथ पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिनमें अजय देवगन के फोटो के साथ मैसेज लिखा हुआ था. इस तरह फैंस ने प्यार और सम्मान के साथ उन्हें बधाइयां दी. बता दें, अजय देवगन ने बर्थडे से पहले फैंस को तोहफा देते हुए अपनी Gen-AI फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे जोशी’ का भी ऐलान किया था, जो आज ही रिलीज हुई है. इसके अलावा अजय देवगन आने वाले समय में ‘गोलमाल 5’, ‘दृश्यम 3’, ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here