Bollywood : फैन की हरकत से सहमीं सुनंदा शर्मा, स्टेज पर मचा हड़कंप, अब दिखाई दरियादिली

0
79

गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऐसी घटना घटी कि पंजाबी सिंगर सुनमदा शर्मा को कॉन्सर्ट छोड़कर भागना पड़ गया. अब एक्ट्रेस ने अपना बयान जारी किया है.गाजियाबाद के राजकुमार गोयल कॉलेज में नए बच्चों के वेलकम के लिए कार्यक्रम रखा गया था. पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम के दौरान एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया। छात्र ने महिला सिंगर के पैर छूने की कोशिश की. सुनंदा इस अब तक से गुस्सा हो गई और वह कार्यक्रम छोड़कर चली गई.

गाजियाबाद में राजकुमार गोयल कॉलेज के चेयरमैन के PA अमित कुमार ने बताया की कॉलेज में फीस्ट का आयोजन किया गया था. ये आयोजन नए आए बच्चों के स्वागत में रखा गया था. इसके लिए एक घंटे के लिए सुनंदा शर्मा को भी बुलाया गया था. सुनंदा शर्मा स्टेज पर कार्यक्रम दे रहे हैं लोग मजे में झूम रहे थे. इसी दौरान एक छात्र ने स्टेज पर चढ़कर गायिका के पैर छूने का प्रयास किया. इसके बाद सुनंदा शर्मा ने कार्यक्रम बंद कर दिया. अमित कुमार ने बताया कि जिस दौरान सुनंदा शर्मा कार्यक्रम छोड़कर गई उसे दौरान तकरीबन कार्यक्रम खत्म हो चुका था.

हालांकि इस मामले में सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि ऐसे स्टेज के कार्यक्रमों के दौरान ऐसी हरकतें हो जाती हैं मैंने उसे माफ कर दिया है और उम्मीद करती हूं कि कॉलेज मैनेजमेंट भी उसको माफ कर देगा.

वही कॉलेज के डायरेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि हम छात्र का नाम तो डिस्क्लोज नहीं करेंगे लेकिन वह बीटेक के सेकंड ईयर का छात्र है. हमने इंक्वारी सेटअप की है. इंक्वारी कमिटी जांच करेगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया क्या उसको किसी ने इसके लिए प्रवोक किया था। इंक्वारी कमिटी के रिजल्ट आने के बाद आगे का डिसीजन लिया जाएगा.

सुनंदा ने रिएक्शन देते हुए कहा,’हैलो दोस्तों, कल गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में एक छोटी सी घटना घट गई, जब मैं मंच पर थी, मेरा ध्यान कहीं और था. अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर आया और किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था कि वो कैसे स्टेज पर चढ़ गया. सभी लोग डर गए थे, और मैं भी. मेरा रिएक्शन बहुत लॉउड था. सुरक्षा कारणों से हम जैसे कलाकारों को थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है.’

वीडियो में सुनंदा ने आगे कहा,’मैं सभी से उसे माफ करने का अनुरोध करती हूं, क्योंकि मैंने भी उसे माफ कर दिया है. कभी-कभी प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उसकी कोई बुरी मंथा थी, लेकिन प्यार जताने का तरीका थोड़ा गलत था.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here