Business : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी, 458 रुपये तक पहुंचा भाव; भारत में आज कितनी है कीमत?

0
60

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं और तमाम देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, भारत में अभी भी राहत है.

भारत के प्रमुख महानगरों में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. पेट्रोल 94 रुपये से 105 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82 रुपये से 92 रुपये प्रति लीटर के दायरे में बिक रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 94.77 रुपये है. वहीं, यहां डीजल का रेट आज 87.67 रुपये प्रति लीटर है. एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं और तमाम देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, भारत में सरकारी की कोशिशों ने फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी की मार से लोगों को अभी तक बचा रखा है.

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
मुंबई103.54 रुपये90.03 रुपये
कोलकाता105.45 रुपये92.02 रुपये
चेन्नई100.80 रुपये92.39 रुपये
बेंगलुरु102.92 रुपये90.99 रुपये
पटना105.18 रुपये92.04 रुपये
रांची97.86 रुपये92.62 रुपये 
पोर्ट ब्लेयर82.46 रुपये78.05 रुपये
जयपुर104.88 रुपये90.36 रुपये

भारत में हर राज्य में ईंधन पर VAT (Value Added Tax) अलग-अलग दरों से लगती है इसलिए दोनों शहरों की कीमत में अंतर दिखाई पड़ता है. आप चाहे तो IOCL या HPCL की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का रेट चेक कर सकते हैं.

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई है. इसमें बीते 3 अप्रैल को सरकार ने 137 रुपये का इजाफा किया था. हालांकि, जनता के भारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार देर रात को पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये कटौती की घोषणा की. इसी के साथ पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये की कटौती के बाद आज 378.41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह से डीजल की कीमत 520.35 रुपये है. इसमें कोई कटौती नहीं की गई. यह अपने अब तक के हाई लेवल पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here