BUSINESS : ईरान पर अमेरिका के अटैक के बीच सोना धड़ाम, चांदी में भी सुस्ती; जानें क्या है आज का ताजा भाव?

0
19

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच गुरुवार को लगातार चौथे सेशन में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. इस दौरान बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे कई बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में कमी आई. इसके विपरीत, चांदी की कीमतें लगभग स्थिर रहीं.

दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में तब गिरावट आई है, जब इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं, जिसे मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल, ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बल मिल रहा है.

24 कैरेट सोने के रेट में भारी कमी (24 Carat Gold Price)
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में इस हफ्ते भारी गिरावट देखी गई. गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 98 रुपये प्रति ग्राम घटकर 16353 रुपये प्रति ग्राम हो गया. वहीं, 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम रेट 980 रुपये घटकर 163530 रुपये और प्रति 100 ग्राम रेट 9800 रुपये घटकर 1635300 रुपये हो गया है.

22 और 18 कैरेट सोने की कितनी कम हुई कीमत?
गुरुवार को 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी आई. प्रति ग्राम इसमें 90 रुपये, प्रति 10 ग्राम 900 रुपये और प्रति 100 ग्राम 9000 रुपये की कमी आई है. इसी तरह से आज 18 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 73 रुपये प्रति ग्राम घटकर 12,263 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. इसमें प्रति 10 ग्राम 730 रुपये और प्रति 100 ग्राम 7300 रुपये की गिरावट आई है.

कुछ बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16368 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 15005 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 12280 रुपये है.
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 16353 रुपये, 14990 रुपये और 12265 रुपये है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना की कीमत 16495 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 15120 रुपये और 13039 रुपये है.
चांदी की कीमत (Silver Prices)
आज भारत में चांदी की कीमत 285 रुपये प्रति ग्राम और 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें कल के मुकाबले कुछ बदलाव नहीं आया है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद में आज 10 ग्राम की कीमत 2850, 100 ग्राम की कीमत 28500 रुपये और 1 किलो की कीमत 2,85,000 रुपये है. चेन्नई में आज चांदी की कीमत इन शहरों के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 1000 रुपये ज्यादा यानी कि 2950 रुपये है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here