Business : 300 लोगों के हाथ से गई नौकरी,फ्लिपकार्ट ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग

0
24

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के तहत करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का करीब 1.5-4 परसेंट हिस्सा है.वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 6-7 मार्च को हुई अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. इस क्रम में करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी हुई है.

इस नए दौर के एग्जिट से फ्लिपकार्ट के लगभग 1.5 परसेंट वर्कफोर्स पर असर पड़ा है. कंपनी का टोटल वर्कफोर्स लगभग 20000 कर्मचारियों का है. कंपनी की तरफ से की गई यह छंटनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस और मार्केटिंग सहित अलग-अलग विभागों में हुई है.

फ्लिपकार्ट की तरफ से उठाया गया यह कदम कंपनी के सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस का हिस्सा है, जिसके तहत कम परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को आमतौर पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा जाता है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में समय-समय पर ऐसा ही किया है.

2024 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के एक हिस्से के तौर पर लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया था. यह इसके टोटल वर्कफोर्स का 5 परसेंट था. कई बड़ी कंपनियों की ही तरह Flipkart ने हाल के सालों में ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट डिसिप्लिन को बेहतर बनाने पर फोकस किया है.

कंपनी सिंगापुर से अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही है और इस क्रम में सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया जा रहा है. इसके अलावा, कारोबारी साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू भले ही 14 परसेंटबढ़ा है, लेकिन घाटा अभी भी बना हुआ है. ऐसे में खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने पिछले एक साल से नई हायरिंग पर रोक लगा रखी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here