CM हेमंत ने मकर संक्रांति के अवसर पर दी हार्दिक बधाई, कहा- प्रकृति का यह महापर्व सभी को स्वस्थ समृद्ध और खुशहाल रखे

0
61

मुख्यमंत्री हेमंत सोरंन ने मकर संक्रांति पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखें। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।

बता दें कि मकर संक्रांति हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के दौरान मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव, चंद्र देव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here