झारखंड में बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिनों के भीतर तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना

0
52

झारखंड में अगले 2 दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। विशेषकर उत्तरी झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने मुख्यतः आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे पूर्वी राज्य में और अधिक ठंड हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गुमला और रामगढ़ इन सभी स्थानों पर 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि इससे पहले, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिसके कारण बादल छाए रहे। हालांकि, साफ आसमान के बीच तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और खासकर कोहरे के कारण सुबह और अधिक ठंड महसूस होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here