NATIONAL : दिल्ली के डियर पार्क में पेड़ से लटका मिला लड़के और लड़की का शव, सुसाइड की आशंका

0
100

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डियर पार्क में रविवार तड़के एक पेड़ पर लड़का-लड़की की लाश लटकी मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:31 बजे पार्क के सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डियर पार्क में रविवार तड़के एक पेड़ पर लड़का-लड़की की लाश लटकी मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:31 बजे पार्क के सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने पुलिस को बताया कि एक पेड़ पर लड़का और लड़की की लाश लटकी है. पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि लड़के की उम्र करीब 17 वर्ष है, जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और उसके साथ में एक लड़की की लाश पेड़ से लटकी मिली. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सबूत भी जुटाए जा रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here