रमजान में पत्नी, गर्लफ्रेंड ने नहीं बनाने दिया संबंध, हैवानों ने 5वीं के छात्र से किया कुकर्म…फिर उठाया खौफनाक कदम

0
77

यूपी के कानपुर जिले में इनसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर  एक युवक की गर्लफ्रेंड और दूसरे युवक की पत्नी ने रमजान महीने में शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने साजिश रचा और 5वीं में पढ़ने वाला प्रॉपर्टी डीलर के लड़के को गांव के बाहर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं बड़ी बरहमी से दोनों ने उसकी हत्या कर दी और शव को एक कुएं में फेंक दिया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के अरौल थाना क्षेत्र की है, जहां पर 5 मार्च को एक प्रॉपर्टी डीलर का बेटा जिम करने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। फिऱ उसके मोबाइल फोन से से परिजन से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस बीच खोजबीन के दौरान कुएं में मासूम का शव मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। मृतक परिजन ने मैसेज के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। ‌

क्या कहती है पुलिस ? 
वहीं, इस घटना की तह में पहुंचने के बाद अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि रमजान का महीना चल रहा था तो उसकी गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त की पत्नी शारीरिक संबंध से मना कर रही थी। इसलिए दोनों ने योजना बनाकर नाबालिग लड़के को कॉल गर्ल से मिलने के बहाने बुलाया। गांव के बाहर ले जाकर के उसके साथ कुकर्म किया गया। जिसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here