ENTERTAINMENT : ‘उनके पास यश चोपड़ा थे..’ सुनील शेट्टी ने बताया आखिर शाहरुख खान को कैसे स्टारडम हुई हासिल

0
45

सुनील शेट्टी बेशक कई सालों से फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन, आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में जरूर रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात की है.बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है. देश से लेकर विदेशों तक उनकी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की तारीफ की है. सुनील शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान की जगह कोई दूसरा एक्टर नहीं ले सकता है.

उन्होंने कहा कि किंग खान जिस स्टारडम को आज एंजॉय कर रहे हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल और मेहनत की है. सुनील शेट्टी हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि कोई दूसरी एक्टर शाहरुख खान के जैसा स्टारडम हासिल क्यों नहीं कर पाया.

इसके जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा,’उनके पास म्यूजिक था. भारत में म्यूजिक बहुत मैटर करता है. उनके पास यश जी और बेस्ट गाने थे. उनकी अपने काम के लिए कमिटमेंट. वो खुद को हर समय गढ़ते हैं, खुद पर काम करते रहते हैं. उनकी शालीनता शानदार है. वो जो सम्मान देते हैं और उम्मीद करते हैं वो सच में तारीफ के काबिल है. जो वहां हमेशा होते हैं जहां उनकी जरूरत होती है.’

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि शाहरुख खान सोशल मीडिया के चक्कर में नहीं पड़ते हैं. वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में विश्वास नहीं करते. पुराने एक्टर वाला उनमें अट्रैक्शन देखने को मिलता है. इस पीढ़ी के बच्चों को लगता है कि सोशल मीडिया पर खबरें फैलाने की वजह से आगे बढ़ने का रास्ता मिल जाएगा.

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. वो वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है और उनका काम ही बोलता है. इससे पहले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी शाहरुख खान को लेकर एक पॉडकास्ट में यही बात की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here