एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. देवोलीना ने फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं. कुछ समय पहले देवोलीना मां बनी. वो बेटे की मां हैं. फिलहाल वो बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं.
अब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में देवोलीना बेटे संग खेलती नजर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”क्या आपने काम करना छोड़ दिया है? आप काम कब शुरू करेंगी? अब आपको काम पर वापस आना चाहिए.’ मैं कुछ समय से ये सारे सवाल सुन रही हूं. मैं समझ सकती हूं कि ऐसे सवाल क्यों आ रहे हैं. काम मेरी जिंदगी का हमेशा से बड़ा हिस्सा रहा है. मैं जो भी करती हूं उसमें अपना 100 परसेंट देती हूं. लेकिन फिलहाल जिंदगी ने मुझे एक ऐसा रोल दिया है जो इससे भी ज्यादा मांगता है. वो है मदरहुड.”

आगे देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, ‘ये वो मोमेंट्स हैं जिनके लिए मैंने हमेंशा से प्रार्थना की है. प्यारी सी हंसी, छोटे-छोटे माइलस्टोन, वो कम्फर्ट जो मेरे बच्चे को मेरी बाहों में मिलता है. मैं जिंदगी में हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूं. लेकिन मदरहुड को 100 परसेंट नहीं 500 परसेंट चाहिए होता है. फिलहाल मेरे बेटे को मेरी जरुरत है किसी भी और चीज से. बेटे के साथ रहना मैंने प्यार और बिना किसी माफी के चुना है. मैं जानती हूं जब सही समय होगा काम भी शुरू हो जाएगा. लेकिन ये फेज मेरे बेबी के लिए है. मैं इसके साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहती हूं.’

