ENTERTAINMENT : ‘धमकियों’ से थर्राया बॉलीवुड, पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी

0
25

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के एक रिश्तेदार को धमकी मिलने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है. इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को धमकी भरी ईमेल आई है.

धमकी देने वाले ने ईमेल में पैसे की मांग की है.

वहीं धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का भी दावा किया है.
हालांकि, अभी तक न तो सलमान खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस में कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है.
इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि भेजने वाला सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या यह ऐसी धमकियों से फैले डर का फायदा उठाने की एक धोखाधड़ी है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है.
गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था. पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.


रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, रणवीर सिंह को व्हाटसएप पर धमकी
सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्वहाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला था जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. बता दें कि स्टार कपल को मिली धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है.

फिलहाल कपल के घर पर छह हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है, जो पहले सलमान खान को धमकी देने और हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से जुड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here