ENTERTAINMENT : बच्चे से दूर रहकर की नौकरी, दर-दर भटकीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, बताया क्यों लगाया ठेला

0
19

चंद्रिका दीक्षित ने एक बार फिर अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी सास ने युगम संग उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था. सास चाहती थीं कि वो पहले पैसे कमाएं. इसकी वजह से उन्हें 15 दिन के बच्चे से दूर होना पड़ा था.

‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. उन्होंने अब अपने पति संग टूटे रिश्ते और मिस्ट्री मैन संग अपने अफेयर की खबरों पर बात की है. चंद्रिका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. उन्होंने ये भी बताया कि शादी के बाद उनकी सास ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था.

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि चंद्रिका का पति युगम गेरा संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है. इसी बीच अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में चंद्रिका ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों पर बात की है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी वो पति से अलग रहती थीं, क्योंकि उनकी सास को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था.

चंद्रिका बोलीं- 15 दिन के बच्चे को मैंने क्रेच में एक आया के पास छोड़ा था. उस वक्त में किराए के घर में रहती थी. मेरी सासू मां ने भी मुझे एक्सेप्ट नहीं किया था तो हम पत्नी-पत्नी अलग ही रहते थे.

‘मेरी सास ने मुझसे कहा था- पहले अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाओ, तब तुम्हें हम अपनाएंगे. तब मैं 15 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाती थी. मेरे बच्चे को मां की जरूरत थी. मैं 12 घंटे हल्दीराम में नौकरी करती थी. तब तो मुझे किसी ने नहीं कहा कि चंद्रिका तू काम करती है. आज मेरे काम पर सवाल उठते हैं.’

चंद्रिका आगे बोलीं- कोरोना के टाइम जब मैं घर बैठी, तब युगम रैपिडो चलाता था. मुझे लगा कि ये अकेले कैसे करेगा. तब उसकी मदद के लिए मैंने ठेला लगाकर काम शुरू किया. मुझे लगा बच्चा कैसे पलेगा. घर का किराया देना होता था. बच्चा बीमार हो जाए तो डॉक्टर के इतने खर्चे होते थे.

वहीं, चंद्रिका को लेकर ऐसी खबरें भी हैं कि उनका मिस्ट्री मैन सैफी संग अफेयर चल रहा है. इसी वजह से उन्होंने पति संग अपना रिश्ता तोड़ा है. ऐसे में अब सैफी ने इंटरव्यू में चंद्रिका संग अपने रोमांटिक रिश्ते का सच बताया. चंद्रिका और सैफी से पूछा गया- इमोशनली कनेक्टिंग मोमेंट आप दोनों के बीच क्या था? इसपर सैफी बोले- चंद्रिका और मैं एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. ऐसा लोग कहते हैं, लेकिन हमारे बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

चंद्रिका ने कहा कि उनके और सैफी के विचार काफी मिलते हैं. दोनों की सोच एक जैसी है. इसलिए दोनों एक दूसरे संग काफी कनेक्ट कर पाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here