ENTERTAINMENT : ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोटे पर्दे का धुरंधर शो, बड़े पर्दे पर क्यों हुआ फ्लॉप? कर दी बड़ी चूक

0
55

भाभीजी घर पर हैं टीवी शो की लोकप्रियता के बावजूद, इसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. एक्टर रोहिताश गौर ने माना कि दर्शकों ने टीवी पर शो इतना पसंद किया कि वो फिल्म को बड़े पर्दे पर स्वीकार नहीं कर पाए.

‘भाभीजी घर पर हैं’ टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. 2015 में शुरू हुआ ये शो पिछले 11 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर कैरेक्टर घर-घर पॉपुलर हैं. शो की लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर फिल्म बनाई. फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. अफसोस ‘भाभीजी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

‘भाभीजी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का रोल अदा करने वाले रोहिताश गौर ने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर रिएक्ट किया है. जानते हैं कि मनमोहन तिवारी का क्या कहना है.

एक्टर रोहिताश गौर मंगलवार को मुंबई के इवेंट में शामिल हुए. उनसे पूछा गया कि क्या वजह रही है, जो ‘भाभीजी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर फेल रही. जबकि सीरियल को लोगों ने इतना प्यार दिया था. इस पर उन्होंने कहा- दर्शकों ने टीवी पर इतना ‘भाभीजी घर पर हैं’ देखा है कि उनको ये रास नहीं आया कि उसको बड़े पर्दे पर उतारा जाए. उनको लगा कि ये सीरियल का ही एक्सटेंडेड वर्जन है. ऐसा मेरा मानना है. बाकी कह नहीं सकता कि उन्होंने क्या सोचा होगा. पर हां दर्शकों ने बड़े पर्दे पर फिल्म को स्वीकारा नहीं.

रोहिताश गौर के वीडियो पर टीवी फैन्स ने रिएक्ट किया है. एक ने लिखा कि बिल्कुल सही कहा, जब हम टीवी पर शो देख चुके हैं, तो पर्दे पर फिल्म क्यों देखेंगे. अन्य ने लिखा कि हमारे लिए ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक एपिसोड नहीं, लाइफ का वो पल है जिसे हम चॉय के साथ जीते हैं. एक ने कहा कि शो टीवी पर ही सही. इसे थिएटर में कौन देखेगा.

फिल्म की बात करें, तो ‘भाभीजी घर पर हैं’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है. अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here