ENTERTAINMENT : माधुरी दीक्षित ने शेयर किया ‘देवदास’ के सेट का एक्सपीरियंस, संजय लीला भंसाली की तारीफ में कहा ये

0
52

माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास और संजय लीला भंसाली को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था.माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में चंद्रमुखी का रोल प्ले किया. अब एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. ये फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे विजुअली रिच और क्लासिक्स में गिनी जाती है. अपनी ग्रैंड सिनेमैटिक विज़न के लिए अक्सर गुरु दत्त और राज कपूर जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स से तुलना किए जाने वाले भंसाली के बारे में माधुरी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग की पूरी प्रक्रिया में भी कविता घोल दी थी.

चंद्रमुखी के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए माधुरी ने इसे बेहद लेयर्ड और इमोशनली रिच बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे भंसाली जी के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. चंद्रमुखी फिल्म का एक बेहद अहम किरदार था. सिर्फ डांस मूव्स ही नहीं, बल्कि फिल्म का हर सीन कविता जैसा लगता है.’

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि चंद्रमुखी की जर्नी उन्हें मीरा बाई की याद दिलाती है. माधुरी ने साझा किया, ‘उसके भीतर एक जन्मजात मासूमियत है. वो बिल्कुल मीरा जैसी है, क्योंकि वो ऐसे इंसान से प्यार करती है जिसे वो जानती है कि वो उसे कभी वापस प्यार नहीं कर पाएगा. इसलिए हम उस पैशन को, उन छोटे-छोटे एक्सप्रेशंस को कैप्चर करना चाहते थे, जो भाषा और भावनाओं के ज़रिए सामने आते हैं. संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बेहद खूबसूरत रहा.’

एक्ट्रेस ने आकॉनिक गाने काहे छेड़ छेड़ मुझे के दौरान के किस्से को शेयर किया. उस भारी-भरकम कॉस्ट्यूम को याद करते हुए माधुरी ने बताया कि उन्होंने जो घाघरा पहना था, वो बेहद वज़नदार था. उन्होंने बताया, ‘वो असली वेलवेट से बना था और उस पर असली एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था. असली मोतियों के इस्तेमाल ने उसे और भी भारी बना दिया था.’ उन्होंने आगे बताया कि कॉस्ट्यूम का वजन इतना ज़्यादा था कि जब वो घूमना बंद भी कर देती थीं, तब भी घाघरा अपने आप उनके चारों ओर घूमता रहता था.

इन तमाम चुनौतियों के बावजूद माधुरी मानती हैं कि सारी मेहनत पूरी तरह वाजिब थी. उन्होंने कहा, ‘जब आप उसे पर्दे पर देखते हैं डिटेल पर उनकी नज़र, हर सीन को शूट करने का तरीका तो लगता है कि यह सब कुछ करना पूरी तरह सार्थक था.’

संजय लीला भंसाली की परफेक्शनिस्ट इमेज और अक्सर ‘टास्कमास्टर’ कहे जाने पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक अलग ही तस्वीर पेश की. उन्होंने कहा, ‘लोग उन्हें टास्कमास्टर कहते हैं, लेकिन जब हम साथ काम कर रहे थे तो वह सेट पर बहुत स्वीट थे. वो बस एक ही बात कहते थे, मुझे थोड़ा सा मैजिक दे दो.’
वहीं संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here