ENTERTAINMENT : ‘वड़ा पाव गर्ल’ का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? पति ने दी धमकी, कहा- दुकान पर दिखा तो टांग तोड़ दूंगा

0
16

चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच पर्सनल झगड़ा सार्वजनिक हो गया है. चंद्रिका ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है जबकि युगम ने दुकान के मालिकाना हक को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और बयान जारी किए हैं.

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. पति-पत्नी के झगड़े पब्लिक हो चुके हैं. चंद्रिका ने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया है. वो एक वीडियो में रोते बिलखते हुए दिखी थीं. चंद्रिका का कहना है वो घर, बच्चा, दुकान सब संभाल रही हैं, लेकिन उनका पति किसी और के साथ है. इन आरोपों पर उनके पति युगम गेरा का भी रिएक्शन आया है.

उनका कहना है वो भी चंद्रिका के खिलाफ बहुत कुछ कह सकते हैं, उनके पास भी सबूत हैं. दोनों जिस तरह से एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं, उसमें एक नया ट्विस्ट आया है. चंद्रिका के पति का कहना है उनकी ही बदौलत वो लाइफ में कुछ कर पाई हैं. दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान भी उनकी ही वजह से चंद्रिका खोल पाईं. बात इस कदर आगे बढ़ी है कि दोनों दुकान को लेकर लड़ रहे हैं. युगम का कहना है वो चंद्रिका को किसी भी हाल में ये दुकान नहीं देंगे.

बीती रात युगम ने एक वीडियो शेयर कर कहा- मैं अपनी दुकान पर आ चुका हूं. मैं ये वीडियो चंद्रिका के इंस्टा पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसका एक्सेस अभी मेरे पास है. ये वीडियो कभी भी डिलीट हो सकता है. आप सभी को एक बात बता दूं कि चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी. चाहे पेज का ले लेगी, लेकिन इस दुकान का कभी नहीं ले पाएगी. क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है. तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं. इस बात को ध्यान रखियो. तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कल को वो अगर मुझे इस दुकान पर दिख गया ना, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा.

दूसरे एक वीडियो में युगम ने चंद्रिका को साफ कहा कि वो उनके रास्ते में ना आएं. उन्हें जिसके साथ रील बनानी है वो बनाएं, लेकिन जो चीज उनकी है वो उसे हासिल करके रहेंगे. युगम ने इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट भी पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है- अब तक कुछ नहीं बोला, पर अब सामने आना पड़ेगा. खाली हाथ मैं भी नहीं हूं.

पति-पत्नी के झगड़े को ढेर सारी सोशल मीडिया अटेंशन मिल रही है. किसी का कहना है दोनों ड्रामेबाज हैं. चंद्रिका और युगम एक वक्त एक दूसरे पर जान छिड़कते थे. उन्हें आज इस तरह पब्लिक में लड़ते देख फैंस का दिल टूट गया है. देखना होगा उनकी ये लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here