ENTERTAINMENT : क्या ससुराल वालों की वजह से ‘तारक मेहता’ में ‘दयाबेन’ नहीं कर रहीं कमबैक? जेनिफर मिस्त्री ने बता दिया सच

0
21

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. लेकिन, देयाबेन की कमी दर्शकों को बहुत खलती है. ऐसे में जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी के ससुरालवालों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मिसेज सोढ़ी की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जेनिफर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्लियर कर दिया है कि दिशा वकानी अब तारक मेहता शो में वापसी नहीं करेंगी.

मालूम हो जेनिफर अब खुद ही तारक मेहता में नजर नहीं आती हैं. उन्होंने 15 साल तक इस शो में काम किया था और 2023 में इसे अलविदा कह दिया था. शो को छोड़ने के बाद जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ काफी कुछ कहा था.अब बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में दिशा वकानी की वापसी पर जेनिफर मिस्त्री ने काफी कुछ कहा है.

जेनिफर ने कहा,’वो तो मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है ना, लोगों को कैसे इंगेज करके रखा जाएगा. हाइप कैसे बनाया जाएगा. जब मैं शो थी, तब की बात बता रही हूं कि एक लड़की थी, उसका ऑडिशन लेते थे. वो दिल्ली से आती थी. उसे दो साल तक दयाके रोल के लिए ब्लॉक करके रखा कि करेंगे,करेंगे. उसका हमारे साथ मॉक शूट भी हुआ था.100 प्रतिशनत दया है वो.अगर हम सामने उसकी शक्ल न देखें तो कोई कह नहीं सकता कि वो दया नहीं है. लेकिन वो 27-28 साल की थी, तो वही इशू था. वो दिलीप जी के सामने एकदम छोटी लगती.उस वजह से उसको शो में नहीं लाए.’

जेनिफर मिस्त्री ने इस बारे में बात करते हुए कहा, दिशा बेशक अब शो में नहीं आने वालीं, पर बीच में वो कमबैक कर रही थीं. साल 2021 की ये बात है. तब दिशा वकानी एक दिन बाद ही शूट शुरू करने वाली थीं.वो ड्रेस वगैरा ट्राई करके गई थीं, पर अचानक ही सब पलट गया और दिशा नहीं आईं.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा,’अब दिशा शो में नहीं आएंगी. वो तो उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटिजी चलती रहेगी फोटो डालके. जेनिफर ने आगे कहा कि दिशा वकानी के ससुरालवालों की तरफ से कुछ लिमिटेशंस थे.वो नहीं चाहते थे कि दिशा देर रात शूट करे या ज्यादा घंटे शूट करे.लेकिन, इसके लिए मेकर्स बिल्कुल भी नहीं माने.’

जेनिफर ने कहा,’उन्होंने और सोनालिका जोशी ने असित मोदी से कहा था कि दिशा वकानी के घर जाकर शूट कर सकते हैं, पर वो नहीं माने.’ जेनिफर ने आगे बताया,’हमने जो सुना है कि उसकी फैमिली की तरफ से थोड़े रिजर्वेशंस थे, जैसे कि लेट शूट नहीं करेंगी, नाइट शूट नहीं करेंगी, ज्यादा घंटे नहीं शूट करेगी,तो थोड़ा बहुत किया जा सकता है,पर इतना भी कैसे करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here