राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में थे. उन्होंने जेल में सरेंडर किया था. हाल ही में वो जमानत पर बाहर आए. अब उन्होंने फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू कर दी है.
एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खबरों में बने हुए हैं. राजपाल यादव ने अब तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद काम शुरू कर दिया है. उन्होंने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिली थी. राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में उनके बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए.ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव की टीम ने बताया कि एक्टर मुंबई पहुंचने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. वो 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं.
बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाई थी. इसका नाम था अता पता लापता. फिल्म के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. हालांकि, राजपाल यादव का कहना था कि ये एक इंवेस्टमेंट था. राजपाल यादव ये लोन चुका नहीं पाए और ये बढ़कर 9 करोड़ हो गया. इसी केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. उस मुश्किल दौर में सोनू सूद सहित कई एक्टर्स ने उनकी मदद की.

राजपाल यादव जब जेल से बाहर आए थे तो उन्होंने फैंस और उन्हें सपोर्ट करने वाले हर शख्स को थैंक्यू कहा. उन्होंने कहा था, ‘मैं 2027 में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा. पूरे देश के बच्चे, जवान और बूढ़ों ने मुझे सपोर्ट किया. जिस तरह से सभी ने मुझे प्यार दिया है मैं उसके लिए आभारी हूं. अगर मेरे खिलाफ कोई भी आरोप है तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं. थैंक्यू.’
उनकी भतीजी की शादी थी. इस शादी के लिए ही राजपाल यादव को जमानत मिली थी. राजपाल ने भतीजी की शादी को खूब एंजॉय किया. उनके पत्नी संग डांस के वीडियोज काफी वायरल हुए थे. राजपाल यादव अब काम पर वापस लौट गए हैं.

