ENTERTAINMENT : दूल्हा बनेंगे एल्विश यादव? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी करने के लिए…

0
22

एल्विश यादव अक्सर ही अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. मगर अब यूट्यूबर ने खुद अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो शादी करने के लिए डेट करते हैं.यूट्यूबर एल्विश यादव किसे डेट कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. कई एक्ट्रेसेस संग उनका नाम भी जुड़ चुका है. मगर अब एल्विश ने खुद अपनी लव लाइफ पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वो कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.

Free Press Journal संग बातचीत में एल्विश यादव ने कहा कि वो डेटिंग कभी भी टाइम पास के लिए नहीं करते हैं, बल्कि शादी की इंटेंशन से करते हैं. डेटिंग लाइफ पर बात करते हुए एल्विश बोले- मैं जिस तरह का इंसान हूं, अगर मैं किसी को पसंद करता हूं तो मैं ये नहीं सोचता कि मैं उस लड़की के साथ 4 दिन हैंगआउट करूंगा और फिर छोड़ दूंगा. या फिर कि हम एक साल तक देखेंगे कि कैसा चलता है और फिर फैसला करेंगे.

‘अगर मुझे कोई पसंद आती है तो मैं उस लड़की से अपने दिमाग में ही शादी कर लेता हूं. मेरा इसी तरह का माइंडसेट है. इसे आप मेरी खराब सोच भी कह सकते हैं. ‘एल्विश का नाम अक्सर ही किसी न किसी एक्ट्रेस संग जुड़ता है. इस बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा कि कई बार उनके पार्टनर के लिए इन अफवाहों को समझना मुश्किल हो जाता है.

एल्विश बोले- मैं अपने आप में जानता हूं कि मैं सही हूं और मैं किसी के साथ भी इन्वॉल्व नहीं हूं तो इससे क्या फर्क पड़ता है? सोशल मीडिया पर हजारों चीजें चलती रहती हैं कि मैं इसके साथ हूं या उसके साथ. लेकिन सब कुछ सच नहीं होता.

‘मेरी पार्टनर को कभी-कभी ऑनलाइन चीजें देखकर बुरा लग सकता है और वो सोच सकती है, ‘यह क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है?’ लेकिन आखिर में, पार्टनर होने का मतलब यही है. हमारे बीच इतनी समझ है कि वो ये सब समझती है. उसे पता है कि यह मेरा काम है, यह सोशल मीडिया है. सोशल मीडिया और असल जिंदगी में जमीन-आसमान का फर्क है.’

‘मुझे ये भी नहीं पता कि कितने लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा जा चुका है.अगर मैं किसी के साथ गाना शूट करता हूं, तो लोग उसी के साथ मेरा नाम जोड़ने लगते हैं. मैं कोई प्रमोशनल शूट करता हूं तब भी मेरा नाम जोड़ने लगते हैं.’

एल्विश ने आगे कहा कि वो हमेशा से सीरियस कमिटमेंट में यकीन रखते हैं. एल्विश बोले- मैं शादी करने के लिए डेट करता हूं. उन्होंने ये भी कहा कि रिश्ते में ईमानदारी उनके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. एल्विश की बातें सुनने के बाद फैंस उन्हें ग्रीन फ्लैग बता रहे हैं. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here