ENTERTAINMENT : ‘धुरंधर’ में हाईजैकर रोल पर ट्रोलिंग के बीच बोले विवेक सिन्हा- ‘क्या असली टेररिस्ट को कास्ट करते?’

0
10

धुरंधर में जहूर मिस्त्री की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले विवेक सिन्हा इन दिनों अपने रोल को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं. ऐसे में उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में किडनैपर जहूर मिस्त्री की भूमिका चर्चा में आए विवेक सिन्हा इन दिनों काफी ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं.बता दें धुरंधर में विवेक का एक डायलॉग था,’हिंदू एक डरपोक कौम होती है..’.

इस डायलॉग को बोलना उन पर काफी भारी पड़ गया है.यहां तक कि लोगों ने उन्हें पाकिस्तानी तक समझ लिया है और मारने तक की धमकी देने लगे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक सिन्हा ने ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की.

विवेक सिन्हा ने कहा,’कुछ दिनों पहले मुझे एक मैसेज मिलता है, इंस्टाग्राम पर. कोई लेडी मुझे लिख रही है, पता नहीं कहां गया मैसेज अब वो. उसने लिखा-आपको शर्म आनी चाहिए कि एक हिंदू होकर चंद पैसों के लिए आप एक हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं. उसने लिखकर छोड़ दिया. मेरा मन किया कि रिप्लाई करूं, फिर सोचा कि छोड़ो विवेक, नहीं करते. फिर मुझे लगा कि नहीं, करना चाहिए रिप्लाई. एक बार मैं उसको अपनी बात पहुंचा दूं.’

विवेक सिन्हा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,’मैंने उसे एक वॉइस नोट छोड़ा, और मैं ये बात कहना भी चाहता हूं कि फिल्में समाज का आईना हैं. दिखाते हैं कि कैसे कैरेक्टर होते हैं. अगर पाकिस्तान का एक आतंकवादी, जो अपनी जान की परवाह ना करते हुए इंडिया में घुस गया है और कहेगा कि मुझे मार दो,लेकिन मैं तो जो करूंगा, करूंगा ही..एक ऐसे इंसान का कैरेक्टर अगर हमें दिखाना होगा कि ऐसे पाकिस्तान से एक आदमी आया है. ऐसे धमका रहा है लोगों को, गन पॉइंट पर रखकर बात कर रहा है, अगर ये दिखाना होगा, उनकी सोच दिखानी होगी कि वो क्या सोच लेकर इंडिया में घुसा तो हिंदू डरपोक कौन है, उसने बोला, ये फील है उनका.हिंदू-मुस्लिम, यही तो चल रहा है. उसका फील है वो.’

विवेक सिन्हा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,’तो मैंने उस लेडी को यही वॉइस नोट छोड़ा कि अगर हमें दिखाना है ऐसे इंसान के बारे में, तो क्या पाकिस्तान से आतंकवादी बुलाकर लाएं शूटिंग के लिए. किसी आतंकवादी को फोन किया जाए कि भाई जरा एक शूटिंग के लिए आजा. हमें ही तो करना पड़ेगा ना. हम एक्टर्स में से किसी को वो कैरेक्टर करना पड़ेगा ताकि आपको बात तो पचा चले कि वो क्या कहना चाह रहा है. सबको तो नहीं पता ना. अगर कोई भी विलेन का रोल कर रहा है, तो हम ये दिखाना चाह रहे हैं ना कि एक विलेन किस हद तक क्रूर हो सकता है.अगर फिल्म में कोई मर्डर कर रहा है तो क्या इसके लिए जेस से असली मर्डरर को बुलाएं क्या एक्टिंग करने को.मैंने उस लेडी को ये वॉइस नोट भेजा, पर अभी तक जवाब नहीं आया कोई.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here