ENTERTAINMENT : हार्दिक पंड्या ने 5 साल के अगस्त्य को दिया धक्का? GF माहिका का थामा हाथ, बेटे को छोड़ा अकेला

0
40

हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रोमांस किसी से छिपा नहीं है. लेकिन क्या गर्लफ्रेंड संग रहने के लिए क्रिकेटर ने बेटे को इग्नोर किया है? इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं.

टीम इंडिया के ‘धुरंधर’ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांस के चर्चे जोरों से हैं. क्रिकेट ग्राउंड हो या एयरपोर्ट स्पॉटिंग, दोनों जब भी साथ आते हैं, इंटरनेट पर छा जाते हैं. आईपीएल 2026 की वजह से कपल को फिर से साथ देखने का मौका मिल गया है. स्टैंड्स में माहिका अपने लव ऑफ लाइफ को चीयर अप करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. माहिका के अलावा हार्दिक का 5 साल का बेटा अगस्त्य भी पिता को सपोर्ट करने स्टैंड्स में नजर आता है.

बीती रात हुए मुंबई इंडियंस और केकेआर के मुकाबले में भी हार्दिक को चीयर अप करने माहिका और अगस्त्य नजर आए थे. दोनों के लिए हार्दिक का प्यार किसी से छिपा नहीं है. लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर फैंस के दिल में सवाल उठ रहे हैं. 5 साल के अगस्त्य के लिए यूजर्स का दिल पसीज रहा है. वीडियो देख यूजर्स ने हार्दिक को ट्रोल किया है. आखिर ऐसा क्या हुआ है, चलिए जानते हैं.

वायरल वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका का हाथ पकड़कर चल रहे हैं. उनका बेटा अगस्त्य आगे से चल रहा है. पैप्स ये मोमेंट कैप्चर कर रहे हैं. हार्दिक बेटे अगस्त्य को जल्दी चलने का इशारा करते हुए कभी उनके कंधे पर तो कभी गर्दन पर हाथ मारकर पुश करते हैं. जबकि वो पीछे माहिका का हाथ थामे चलने में बिजी दिखे. ये वीडियो देख यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

उनका कहना है हार्दिक को पब्लिक में 5 साल के बच्चे का हाथ पकड़ना चाहिए, ना कि गर्लफ्रेंड का. किसी ने इस हरकत को इनसेंसिटिव बताया है. जिस तरह से हार्दिक ने बेटे को पुश किया है, वो यूजर्स को सही नहीं लगा. शख्स ने तंज मारते हुए लिखा- बेटा भले ही अकेला चले, लेकिन गर्लफ्रेंड का हाथ नहीं छूटना चाहिए.

हार्दिक और माहिका को अक्सर हाथों में हाथ डाले देखा जाता है. लेकिन बेटे को यूं अकेला छोड़कर क्रिकेटर का गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले घूमना लोगों को नागवार गुजरा है. पब्लिक की ट्रोलिंग पर हार्दिक का रिएक्शन नहीं आया है. उधर, अगस्त्य अपने पिता के करीब है. माहिका संग भी उनका अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है. बीती रात हुए मैच में माहिका ही हार्दिक के बेटे को संभालती हुई दिखीं. हार्दिक की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. उनका बेटा अगस्त्य 5 साल का है. तलाक के बाद वो मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here