ENTERTAINMENT : 10 साल बाद भी फैंस की पहली पसंद हैं ‘सनम रे’ के ये गानें, देंखे लिस्ट

0
41

फिल्म ‘सनम रे’ को रिलीज हुए अब 10 साल पूरे हो गये है. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और भले ही इसकी कहानी रोमांटिक थी. लेकिन आज लोग इसे इसके म्यूजिक के लिए ज्यादा याद करते हैं.

साल 2016 में आई फिल्म ‘सनम रे’ बर्फ से ढके खूबसूरत लोकेशन्स और पुलकित सम्राट के गहरे इमोशन्स से भरी एक रोमांटिक कहानी थी. लेकिन एक दशक बाद जब पीछे देखते हैं तो फिल्म से ज्यादा उसका म्यूजिक याद आता है. फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं फिर भी ‘सनम रे’ का साउंडट्रैक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम रील्स, वेडिंग प्लेलिस्ट और लेट-नाइट रोमांटिक गानों में अभी भी बराबर मौजूद है. अगर कहा जाए कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसके गाने हैं तो गलत नहीं होगा क्योंकि इस म्यूजिक एल्बम में दिल टूटने का दर्द भी है और पहला प्यार का इंतजार भी.

सनम रे (टाइटल ट्रैक): हमेशा साथ निभाने वाला प्यार
फिल्म का ये गीत अब तक रोमांटिक एंथम माना जाता है. दिल को छू लेने वाली धुन और इमोशनल लिरिक्स इसे कपल्स का पसंदीदा डेडिकेशन सॉन्ग बनाती हैं. वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए लोग आज भी इस गाने को खूब सुनते हैं.

तेरे लिए: वादों और भरोसे की धुन
ये गाना सच्चे और निस्वार्थ प्यार की भावना दिखाता है. सॉफ्ट म्यूजिक और दिल तक पहुंचने वाली आवाज ने इसे शादी और प्रपोजल वीडियोज का अहम हिस्सा बना दिया है.

तुम बिन: जुदाई का एहसास
ये गाना दूरी और अधूरेपन की कहानी बताता है. लोग इसमें अपनी खुद की कहानी देख सकते हैं. यही वजह है कि ये ट्रैक आज भी ब्रेकअप प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

छोटे छोटे तमाशे: मासूम प्यार की हल्की-फुल्की झलक
हर प्रेम कहानी गंभीर नहीं होती है. कुछ रिश्तों की छोटी-छोटी नोकझोंक और मासूमियत को भी दिखाती है. ‘छोटे छोटे तमाशे’ वही मजेदार पल पकड़ता है.

हुआ है आज पहली बार: पहला प्यार और मासूमियत
पहली बार प्यार में पड़ने का एहसास इस गाने में खूबसूरती से दिखाई देता है. यही वजह है कि ये ट्रैक आज भी युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है.

गजब का है ये दिन: पुरानी धुन का नया अंदाज
इस गीत ने फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की क्लासिक धुन को नए अंदाज में पेश किया है. इसमें नॉस्टेल्जिया और आधुनिकता का बेहतरीन मेल देखा जा सकता है.

क्या तुझे अब ये दिल बताए: इमोशनल और जज्बाती
एल्बम के सबसे इमोशनल गानों में से एक ये ट्रैक अनकहे प्यार और उलझे रिश्तों की कहानी बयां करता है.

एक दशक बाद भी ‘सनम रे’ का म्यूजिक ये साबित करता है कि सच्ची भावनाओं से जुड़ी धुनें कभी पुरानी नहीं होती है. समय के साथ ये और भी खास बन जाती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here