ENTERTAINMENT : 4 भैंस बेचकर बने थे दूल्हा, वाइफ ने 6 महीने पहनी एक ही साड़ी, अब करोड़ों के मालिक हैं खेसारी लाल यादव

0
238

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव बेशक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन, एक दौर था जब उनके पास सेहरा खरीदने तक के पैसे नहीं थे. अब करोड़ों के मालिक हैं.भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के सितारे बेशक आज बुलंदियों पर हैं. लेकिन, उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेला है. कई इंटरव्यू में खेसारी अपने बुरे दिन का जिक्र कर चुके हैं. एक दौर था जब एक्टर मिट्टी के घर में रहा करते थे. उनके घर का आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब थी.

वहीं, महज 20 साल की उम्र में एक्टर की शादी फिक्स हो गई थी. हालांकि, उस वक्त स्थिति इतनी बुरी थी कि खेसारी के पास सेहरा खरीदने तक के पैसे नहीं थे. क्योंकि, वो कुछ काम नहीं किया करते थे. उनके ससुर ने 11 हजार रुपये तिलक के तौर पर दिये थे.

वैसे उनके पिता ने बाद में इन पैसों को वापस कर दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने चार भैंसे बेचकर खेसारी लाल यादव को सूट खरीदकर दिया था. शादी तो हो गई लेकिन उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन, चंदा मुश्किल वक्त में अपने पति के साथ खड़ी रहीं.

दोनों की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा करना पड़ा. दिल्ली आने के बाद चंदा ने छह महीने तक एक ही साड़ी पहनी थी. लेकिन, अपने पति का हर सुख-दुख में साथ दिया. खेसारी लाल यादव और चंदा देवी की शादी 11 जून 2006 में हुई थी.

खेसारी लाल यादव को पॉपुलैरिटी तब मिली जब उनकी एल्बम माल भेटाई मेला सुपरहिट हुई. वैसे अब खेसारी करोड़ों के मालिक बन चुके हैं. खेसारी लाल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपने चल और अचल संपत्ति का जिक्र किया था. हरफनामे के अनुसार, खेसारी लाल यादव के पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

एक्टर की वाइफ के पास भी करीब 7 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. एक्टर की नेटवर्थ 24 करोड़ के आसपास बताई जाती है. खेसारी के पास 35 लाख रिपये से ज्यादा कीमत की गोल्ड ज्वेलरी है, जबकि कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है. उनके पास पटना में फ्लैट, छपरा में पुश्तैनी घर और मुंबई में आलीशान घर भी है.साल में वो लगभग 75-85 लाख रुपये की मकाई करते हैं. किसी भी एक फिल्म के लिए एक्टर 50-60 लाख रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, स्टेज शो और एक गाने के लिए करीब 10 लाख रुपये फीस के तौर पर लेते हैं. महीने में खेसारी 7 से 8 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here