ENTERTAINMENT : 62 की उम्र में दुल्हन बनना चाहती है एक्ट्रेस, 6 लोगों के साथ रहा रिश्ता

0
21

कुनिका सदानंद ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाली बात शेयर की है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके 6 रिलेशनशिप रहे. वो आज भी प्यार करने के लिए तैयार हैं.

कुनिका सदानंद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. अब वो एक वकील भी बन चुकी हैं. बिग बॉस 19 से एक बार फिर उनके करियर को ब्रेक मिला है. कुनिका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. कुमार सानू संग उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. 62 साल की एक्ट्रेस का कहना है कि वो आज भी प्यार की तलाश में हैं.

कुनिका सदानंद बिग बॉस में कई बार अपने रिलेशन पर बात करती दिखती थीं. एक बार फिर उन्होंने अपने रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरे 2 लिवइन रिलेशनशिप थे. 2 शादियां कीं और 2 शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप रहे. कुनिका कहती हैं कि हमारी सोसायटी में ये लग्जरी सिर्फ मर्दों को दी जाती है. पर हमें भी ये सब करने का हक है. उन्होंने ये कभी कहा कि मैं आज भी प्यार करने के लिए तैयार हूं, लेकिन बस मुझे सॉलिड कमिटमेंट चाहिए. जिस दिन कुनिका को उनका पसंदीदा पार्टनर मिल जाएगा, वो सेटल होने में देरी नहीं करेंगी.

एक समय पर कुनिका सदानंद और सिंगर कुमार सानू सीरियस रिलेशनशिप में थे. कुनिका कई सालों तक कुमार सानू के साथ लिवइन में भी रही थीं. बिग बॉस में कुनिका ने बताया था कि वो शादीशुदा मर्द के प्यार में थीं, लेकिन उन्हें धोखा मिला.

लिवइन रिलेशनशिप से पहले कुनिका दो शादियां कर चुकी थीं, लेकिन उनके रिश्ते असफल रहे. दोनों शादियों से कुनिका को दो बेटे अरिहंत कोठारी और अयान लाल हुए. कुनिका के मुताबिक, उन्होंने दोनों बेटों की कस्टडी पाने के लिए काफी जद्दोजहद की थी. सिंगल मदर के तौर पर उन्हें उनकी परवरिश करने में दिक्कत भी आई, लेकिन वो हर मुश्किल को पार करती चली गईं.

62 की उम्र में वो फिर से अपना घर बसाना चाहती हैं और ये बात वो खुल्लमखुल्ला कह रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में उनका खुद के लिए सोचना बुरा नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here