पॉपुलर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है.बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से विवादों में फंस चुके हैं. इस बार सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं. दऱअसल, उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सिंगर के खिलाफ सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
रंजना ने शिकायत में उदित नारायण पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धोखे से इलाज के बहाने उनका गर्भाशय ही निकलवा दिया.इतना ही नहीं बल्कि रंजना का कहना है कि इस बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी भी नहीं थी. उनके खिलाफ इलाज के बहाने से साजिश की गई.

रंजना ने उदित नारायण पर उत्पीड़न करने और वादाखिलाफी जैसे संगीन आरोप भी लगाए हैं. रंजना इन दिनों बीमारी और तंगहाली से परेशान हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया है.आपको बता दें कि 7 दिसंबर 1984 में उदित नारायण ने पूरे रीति रिवाज के साथ रंजना संग शादी की थी.
शादी के कुछ वक्त बाद ही उदित नारायण अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए.ऐसे में रंजना और उनके बीच दूरियां बढ़ने लग गई.रंजना को बाद में मीडिया के जरिए पता चला कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है. जब इस बारे में रंजना ने सिंगर से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
रंजना ने अपनी शिकायत में उदित नारायण पर सबसे बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने बता कि 1996 में उनके साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया था. रंजना ने बताया कि इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में ले जाया गया था. जहां बिना उनके परमिशन के गर्भाशय निकलवा दिया गया.उन्हें इस बारे में तब पता चला था जब वो किसी और बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल गई थीं. रंजना ने इसे एक वेल प्लॉन्ड साजिश करार दिया. उनके अनुसार इस घटना की वजह से वो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गईं.

