ENTERTAINMENT : ‘मर्द की नजर मुझे पता है’, पत्नी को बुर्के में रखता है यूट्यूबर, बोला- पर्दे में नहीं रखा तो जन्नत नसीब नहीं होगी

0
116

अदनान शेख ने रिद्धी जाधव के साथ शादी की है. उनकी शादी को 2 साल हो गए हैं और एक बेटा भी है. उनकी पत्नी ने धर्म बदलकर शादी की और अब वो पर्दे में रहती हैं.

यूट्यूबर अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने 2024 में रिद्धि जाधव संग शादी की थी. रिद्धि ने इस शादी के लिए अपना धर्म बदला था. अब अदनान की पत्नी बुर्का पहनती हैं. अदनान ने इसे लेकर रिएक्ट किया है और साफ किया है कि वो अपनी पत्नी को पर्दे में ही रखेंगे. अदनान से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया? तो उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी मैं अपने हिसाब से जिऊंगा. मैं अपनी पत्नी को नहीं दिखाऊंगा. जो अपनी पत्नी को पर्दा नहीं कराएंगे उन्हें जन्नत नसीब नहीं होगी.’

अदनान ने कहा, ‘मैं एक मर्द हूं और मुझे पता है कि एक मर्द औरत को किस नजर से देखता है. आप नहीं समझ पाओगे. हमारे में ये भी कहा गया है कि औरतों को अगर मालूम पड़ जाए कि मर्द किस नजर से देख रहा है तो वो खुद इतना कवर हो कर निकलेगी, जो वो सोच भी नहीं सकती है. मेरे रिलिजन प्वॉइंट ऑफ व्यू की वजह से मैं ये सब कुछ बोल रहा हूं. शायद आपका वैसा नहीं होगा तो आप वो नहीं बोल रहे हैं. लेकिन मैं तो मानता हूं. अगर इस मामले में न ही पड़े तो अच्छा है. शो के लिए आए हैं तो शो के बारे में ही बात करें तो बेहतर है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मॉर्डन दुनिया में लोग अपनी पत्नियों और मांओं को बेपर्दा करते हैं. और दिखाते हैं, छोटे कपड़े पहनाते हैं. सबकी अपनी लाइफ है. कल को जब मरेंगे तो हम जो गुनाह करेंगे उसी को लेकर जवाब देना पड़ेगा. मैं मेरी चीजें संभालकर चल रहा हूं. मेरे लिए मेरा धर्म ज्यादा मायने रखता है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here