ENTERTAINMENT : ‘शादी है…मास्क हटाइए ना’, पैप्स की रिक्वेस्ट पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए दिया पोज

0
80

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं.वो जल्द ही विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनने जा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया.साउथ के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस कपल की शादी उदयपुर के एक महल में बेहद ही प्राइवेट तरीके से होगी.उसके बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

इसी बीच रश्मिका मंदाना को बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया.इस दौरान रश्मिका ब्लू डेनिम के संग नेवी व्लू लॉन्ग ब्लेजर और ब्लू कैप लगाए नजर आईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा था. इस बीच जब रश्मिका जब सैलून से बाहर आईं तो पैप्स ने उन्हें मास्क हटाने के लिए कहा.पहले तो रश्मिका ने मना किया.बाद में पैप्स ने कहा कि शादी है, प्लीज मास्क हटाइए.उसके बाद रश्मिका मास्क हटाती हैं और हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देती है. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिला.रश्मिका के फेस पर ब्राइडल ग्लो साफतौर पर नजर आ रहा है.

एक्ट्रेस के इस अंदाज को देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. रश्मिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.अब फैंस रश्मिका को दुल्हन के लुक में देखने को लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं.बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी बेहद ही फिल्मी है.

दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं.दोनों की वेकेशन की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.हालांकि, हमेशा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखा.2025 में ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय ने गुपचुप सगाई कर ली है.लेकिन तब भी इन्होंने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा था.इनकी प्रेम कहानी 2018 में शुरू हुई थी. जब दोनों एक साथ गीता गोविंदम फिल्म में काम कर रहे थे. उसके बाद दोनों को एक साथ डियर कॉमरेड में देखा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here