स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की पिछले साल शादी टूटी थी. पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे थे. लेकिन ये क्या… इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पलाश की बहन पलक को स्मृति के पिता संग देखा गया है. फैंस ये देखकर शॉक्ड हैं.
पिछले साल नवंबर 2025 में इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. प्री-वेडिंग फंक्शन पूरे हो गए थे. लेकिन शादी से एक रात पहले रिश्ता टूट गया. स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई. बाद में मालूम पड़ा कि पलाश को शादी से पहले स्मृति ने चीट करते हुए पकड़ा था. अब लगता है दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है.
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्मृति मंधाना के पिता को पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन संग देखा गया. वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है. इसमें स्मृति के पिता और पलक मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखे. पलक उनके पैर छूती हैं. वो सिंगर को आशीर्वाद देकर निकल जाते हैं. वीडियो देख सभी सरप्राइज हो रहे हैं. यूजर्स का मानना है दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है. किसी ने कहा कि पलाश और स्मृति फिर से साथ आने वाले हैं. कई चौंकते हुए पूछ रहे हैं- क्या है ये सब, ये कैसे हुआ?

कुछ यूजर्स ने इसे फेक तो किसी ने पुराना वीडियो बताया. अब पलक और स्मृति के पिता का ये वीडियो पुराना है या नया.. इसकी ऑधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पर इतना जरूर है ये वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. स्मृति और पलाश को साथ देखने वालों को ये वीडियो सेलिब्रेशन का मौका दे गया है. एक यूजर ने स्मृति से कहा- पलाश को एक और मौका देने के लिए शुक्रिया. किसी ने लिखा- इसका मतलब दोनों की शादी अब होकर रहेगी. हालांकि पलाश को नापंसद करने वालों ने स्मृति से कहा कि वो फिर से ये गलती ना दोहराएं.
पलाश और स्मृति 25 नवंबर 2025 को शादी करने वाले थे. वे आइडल कपल बन चुके थे. शादी टूटने सामने आया कि सिंगर को किसी दूसरी महिला संग देखा गया था. स्मृति संग रहते हुए वो कई महिलाओं संग रिलेशन में थे. हालांकि पलाश ने धोखेबाजी के इन आरोपों को हमेशा ही नकारा है. तब पलाश को बेहद ट्रोल किया गया था. यूजर्स ने स्मृति को दिल खोलकर प्यार और सहानुभूति दी थी. इस मैटर पर स्मृति ने आज तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है.

