Bihar: बेऊर जेल के अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

0
158

बेऊर जेल के अधीक्षक डॉ. विधु कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिकंजा कसा है। दरअसल, ईओयू की टीम ने जेल अधीक्षक के उनके सरकारी आवास और जेल के अंदर उनके ऑफिस पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। सरकारी आवास और जेल परिसर के अंदर छानबीन जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अधीक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति होने की आशंका है। इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन और राज्य के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि छह महीने पहले ही बिहार कारा सेवा के अधिकारी डॉ. विधु कुमार की पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में पदस्थापना हुई थी। अधिकारियों ने अधीक्षक की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच शुरू कर दी है। टीमों का दावा है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का मामला उजागर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here